Skip to main content

DlightNews

*गोरखनाथ प्रखंड द्वारा यातायात जागरुकता कार्यक्रम आयोजित*

* ब्यूरो-बीपीमिश्र*
गोरखपुर। उ.प्र. यातायात विभाग चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत नागरिक सुरक्षा, गोरखनाथ प्रखंड के द्वारा गोरखनाथ मंदिर के मुख्य द्वार पर एक यातायात जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन कर, सड़क पर गुजर रहे लोगों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट लगाने के प्रति जागरुक किया।
मौके पर उपस्थित नागरिक सुरक्षा के सहायक नियंत्रक बनवारी लाल ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना हमारे लिए नितांत आवश्यक है, यह नियम हमारी जिंदगी से जुड़े हुए हैं। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि छोटे-छोटे यातायात नियमों को अपनाकर हम और आप दोनों सुरक्षित रह सकते हैं जैसे वाहन चालक हेलमेट लगाकर चलें, शराब पीकर गाड़ी न चलाएं, अपने लेन में ही चलें, ओवरटेक करने से बचें आदि। इस अवसर पर गोरखनाथ प्रखंड के डिविजनल वार्डेन राजेश चंद चौधरी ने कहा कि जीवन अनमोल है इसे सड़क दुर्घटनाओं में न गवाएं। उन्होंने कहा कि हर साल सड़क दुर्घटनाओं में लाखों लोग काल के गाल में समा जाते हैं। यातायात चंद नियमों को अपनाकर हम जीवन की सुरक्षित बना सकते हैं। डिप्टी डिविजनल वार्डन डा. उमेश चंद श्रीवास्तव ने कहा कि जागरुकता की कमी के कारण ही लोग यातायात नियमों की अनदेखी करते हैं। शहर में विभिन्न चौराहों पर यातायात के इलेक्ट्रानिक सिग्नल लगाए गए हैं इनका पालन करना आवश्यक है।
नागरिक सुरक्षा के पोस्ट वार्डन डा.अमरनाथ जायसवाल ने कहा कि गोल्डन आवर मे दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने पर सरकार गुड सेमेरिटन एवार्ड से भी सम्मानित करती है।
कार्यक्रम के दौरान लोगों को यातायात नियमों पर आधारित साहित्य का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम में पोस्ट वार्डेन सुभाष मणि त्रिपाठी, दिनेश चंद गुप्ता, अरुण शर्मा, डिप्टी पोस्ट वार्डेन राम प्रताप श्रीवास्तव, सेक्टर वार्डन अभिनव चंद, नीलू भारती, स्नेहा गौतम, नीलम विश्वकर्मा, कंचन पांडे, नीतीश, गोपीचंद, सूरज, मनीषा शर्मा, सपना, सौरभ अनिरुद्ध, रमेश, सद्दाम समेत कई लोग मौजूद रहें।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।