Skip to main content

DlightNews

*सन रोज संस्थान द्वारा 15 दिवसीय प्रशिक्षण समर कैंप के उद्घाटन*
* ब्यूरो-बीपीमिश्र*

गोरखपुर। सन रोज संस्थान द्वारा 15 दिवसीय प्रशिक्षण समर कैंप के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि अंतराष्ट्रीय लोक गायक राम दरश शर्मा ने कहा कि छुट्टियों के गर्मियों को सदुपयोग करने के उद्देश्य से लगाए गए समर कैंप में बच्चों व महिलाओं की प्रतिभा को निखारने का कार्य अति सराहनीय है सन रोज संस्थान बधाई का पात्र है।26 मई से 10 जून तक एसएस एकाडमी स्कूल में संचालित समर कैंप का उद्घाटन समर कैंप में आए बच्चों द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया। तत्पश्चात संस्थान द्वारा अतिथियों का बैच लगाकर स्वागत किया गया। समर कैंप का शुभारंभ देवीना वर्मा, यशीका जायसवाल ने गणेश वंदना नृत्य प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि कनक हरि अग्रवाल ने समर कैंप के सभी बच्चों एवं महिलाओं को प्रशिक्षण के लिए शुभकामनाएं दी। संस्था के चेयरमैन एवं समाजसेवी विवेक कुमार अस्थाना ने कहा कि समर कैंप के माध्यम प्रशिक्षण प्राप्तकर्ता का व्यक्तिगत विकास एवं उसके प्रतिभा को निखार जाता है परन्तु इस समर कैंप में बच्चों और महिलाओं को कला, संस्कृति के साथ साथ सामाजिक गतिविधि जैसे पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, स्वच्छता इत्यादि विषयों के प्रति जागरूक जाएगा जो कि इस कैंप का उद्देश्य है।कार्यक्रम का संचालन धनंजय कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्थान रेखा गुप्ता, राहुल शर्मा, वीना आनंद, अनिकेश कुमार,  नम्रता श्रीवास्तव संजय वर्मा, समर कैंप की प्रशिक्षिका बरखा कुमारी इत्यादि सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।