Skip to main content

DlightNews

भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत,तीन घायल

 
कर्नलगंज, गोण्डा । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र कर्नलगंज के चौकी भंभुआ अन्तर्गत भुलियापुर मोड़ के पास कार व पिकप में हुई जबरदस्त टक्कर में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी।                                                                    प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना थाना क्षेत्र कर्नलगंज के चौकी भंभुआ अन्तर्गत भुलियापुर मोड़ के पास की है। जहां जानकारी के मुताबिक बीती रात्रि शुक्रवार को करीब 12 बजे गोण्डा की तरफ से लखनऊ को जा रही कार इकोस्पोर्ट जिसमें पांच लोग सवार थे। थाना क्षेत्र कर्नलगंज के चौकी भंभुआ अन्तर्गत भुलियापुर मोड़ के पास कार अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में चली गई जो सामने से आ रही पिकअप से टकरा गई। जिससे हुई भीषण दुर्घटना में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई तथा तीन लोग घायल हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्नलगंज लाया गया जहाँ से उन्हें गोंडा रेफर किया गया। मृतक व घायल सभी लोग मनकापुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। मृतक का नाम गिरजेश सिंह व हर्ष सिंह निवासी मनकापुर कस्बा गोंडा है तथा घायलों का नाम दिवाकर सिंह अतुल सिंह व अंकित पाण्डेय बताया गया। वहीं दोनों शवों को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए गोण्डा भेज दिया है।..REPORT..ANIMESH SAMANTA

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।