Skip to main content

DlightNews

*ब्रेकिंग प्रतापगढ़*

*मौसम की बेरुखी ने छीना गरीब महिला का आशियाना, सड़क पर आया परिवार*

तेज से तुफान ने धराशाही किया गरीब परिवार का आशियाना 

कहते हैं जब परेशानी आती है तो चारों तरफ से आती है ऐसा ही एक नजारा मांधाता ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत जमुआ (हैंसी परजी) में देखने को मिला जहां निवास कर रही एक महिला पिछले 20 वर्षो से एक कच्चे खड़हर मकान में रहने को मजबूर है पति सत्यनारायण ने दूसरी शादी कर उसे छोड़ दिया महिला की चार बेटियां है जिसमे तीन बेटियों की शादी हो चुकी है एक बेटी के साथ महिला जैसे-तैसे मजदूरी कर अपना जीवन यापन चला रही थी

लेकिन मौसम की बेरुखी ने उसका झोपड़ी का आशियाना भी छिन लिया महिला का आरोप मेरा आवास में नाम था लेकिन ब्लॉक के अधिकारियों व प्रधान ने मेरा नाम कटा कर मेरे पति की दूसरी पत्नी को आवास दे दिया 
वहीं बीती रात को जहां पूरे जिले में मौसम में अचानक परिवर्तन हुआ और जमुआ निवासी सरोजा देवी के एक कच्चे खड़हर मकान की छत पर महुआ पेड़ की एक डाल गिर गई इससे उसका घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त महिला अपनी बेटी के साथ  मौजूद थी हालांकि इस घटना से किसी जान माल की क्षति नहीं हुई लेकिन गरीब का आशियाना पूरी तरह से ढ़ह गया है इसके कारण अब गरीब के पास रहने की समस्या सताने लगी है

वर्तमान में गरीब महिला उसी कुटिया के छोटे से कोने में अपने अपनी बेटी के साथ निवास करती है महिला ने कहा कि वह मजदूरी कर अपना घर और अपनी बेटी का पेट पालती है अब उसके सामने फिर से एक बड़ी समस्या खड़ी हो गई है जिसके चलते पीडि़त महिला ने शासन प्रशासन से मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई है ताकि उसका आशियाना बन जाए 

इसकी जानकारी ब्लॉक मांधाता के बीडियो अरुण कुमार से पूछने पर बताया कि ऐसी जानकारी मुझे नहीं थी अगर ऐसा है तो महिला को दैवीआपदा में सहयोग राशि दिलाई जाएगी और मुख्यमंत्री आवास योजना में नाम  डालवा कर महिला को आवास आवंटित कराया जाएगा

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।