पिछले दिनों मदर्स डे के मौके भारतीय रेल्वे ने महिला यात्रियों के लिए एक अहम सुभिधा देने की पहल की है इसके तहत जिन महिलाओ के छोटे बच्चे है अब सोएगा बच्चा मां के साथ मां के साथ छोटे बच्चे बगल में बिना दिक्कत के सो सकें, इसके लिए भारतीय रेलवे ने महिलाओं के लिए आरक्षित नीचे की बर्थ के साथ ‘बेबी बर्थ’ Baby Berth (बच्चे की बर्थ) की व्यवस्था की है। दरअसल ट्रेन में सफर के दौरान महिलाओं को होने वाली समस्या को देखते हुए सीट के साथ ही बेबी बर्थ बनाया है। महिला के लिए आरक्षित नीचे की बर्थ के साथ बच्चे की बर्थ की व्यवस्था की गई है। हालांकि फिलहाल परीक्षण के तौर पर कुछ ट्रेन में इसे लगाया गया है। जानकारी के अनुसार लखनऊ मेल में दो बर्थ की व्यवस्था की गई है। जानकारी के अनुसार रेलवे इसके लिए कोई अतिरिक्त किराया नहीं लेगा।
DlightNews
Comments
Post a Comment