Skip to main content

DlightNews

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, बरेली 
--------------------------
मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अन्तर्गत कोई भी पत्रावली को लम्बित न रखा जाए : जिलाधिकारी 
 --------------------------
बरेली, 19 मई। जिलाधिकारी श्री शिवाकान्त द्विवेदी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अन्तर्गत पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अन्तर्गत कोई भी पत्रावली को लम्बित न रखा जाए। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि जो पत्रावलियां आपात्र हैं उनका पुनः परीक्षण किया जाए।  
जिलाधिकारी आज कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) श्री संतोष बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) श्री वी.के. सिंह, समस्त उप जिलाधिकारी सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे। 
जिलाधिकारी श्री शिवाकान्त द्विवेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना में ऐसे कृषकों की दुर्घटनावश मृत्यु तथा दिव्यांगता की स्थिति में कृषक के परिवार की सहायता हेतु कृषक की मृत्यु होने पर 5 लाख रुपए की धनराशि उसके विधिक वारिसान को दी जाती है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगता की स्थिति के अनुसार एक लाख पच्चीस हजार से लेकर दो लाख पचास हजार तक प्राविधान है। उन्होंने कहा कि इस योजना अन्तर्गत कृषक की मृत्यु के दिनांक से 45 दिन के अंदर सम्बंधित उप जिलाधिकारी के कार्यालय में मृतक के वारिसान के साथ आवेदन करना अनिवार्य है।
----------------------------

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।