Skip to main content

DlightNews

*उत्तर प्रदेश विधानसभा में मा. योगी जी की सरकार ने उ.प्र. के आज तक के सबसे बड़े बजट को पेश किया- श्रीमती चित्रा देवी*
* ब्यूरो-बीपीमिश्र*
     
गोरखपुर, 27 मई. भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री श्रीमती चित्रा देवी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा में मा. योगी जी की सरकार ने उ.प्र. के आज तक के सबसे बड़े बजट को पेश किया। यद्यपि आजादी के सात दशक बाद भी यह तो नहीं कहा जा सकता कि हमारी प्रजा तांत्रिक व्यवस्था इतनी परिपक्व हो गई है कि राजनैतिक पार्टियां, पार्टी लाइन से ऊपर उठकर अच्छे वजट का समर्थन या सराहना करे। इसलिए विरोधी पार्टियों के द्वारा इसको अच्छा वजट बताने की उम्मीद तो नहीं की जा सकती लेकिन यह सत्य है कि वित्त मंत्री मा. श्री सुरेश खन्ना और मुख्यमंत्री मा. योगी आदित्यनाथ जी ने जो यह ऐतिहासिक वजट पेश किया है, वह अपने चुनावी वादों को हकीकत में बदलने का पहला कदम अवश्य कहा जाना चाहिए, उत्तर प्रदेश की एक सामान्य महिला के रूप में मेरा यह मानना है कि योगी जी की सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह पहला वजट किसानों, आम जनता और महिलाओं के सशक्तिकरण के साथ सुरक्षा प्रदान करने वाला वजट है।बजट में प्रदेश में देशी और विदेशी विनिवेश को बढ़ावा देने का स्वर्णिम अवसर प्रदान किया गया है, जिससे प्रदेश में विनिवेश बढ़ेगा और युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा।कानून व्यवस्था विशेष कर बाहुबलियों तथा नारी उत्पीड़न करने वालों पर सख्ती करने का स्प्ष्ट संदेश दिया गया है।कोयला की कमी और अन्य समस्याओं के बावजूद 24 घंटे विजली देने का आश्वासन सरकार के संकल्प को व्यक्त करता है।यदि मुझे इस वजट पर नम्बर देने को कहा जाय तो मैं मा. योगी जी के सरकार के इस वजट को 90% अंक देती हू।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।