Skip to main content

DlightNews

*सराहनीय कार्य दिनांक 29-05-22 जनपद फिरोजाबाद ।* 

‼️ *एसएसपी फिरोजाबाद द्वारा एक नई पहल की शुरूआत, अब ग्राम-ग्राम जनचौपाल लगाकर पुलिस  सुनेगी आमजन की समस्याएँ ।* 

‼️ *प्रत्येक रविवार गाँव-गाँव जनचौपाल लगाकर अब पुलिस पहुँचेगी आपके द्वार ।* 

‼️ *ग्राम के वृद्ध व्यक्ति एवं महिलाएँ भी जनचौपाल का होंगी हिस्सा, पुलिस व आमजन के बीच मिटेगी दूरी ।*

‼️ *बेफ्रिक होकर पुलिस की जनचौपाल का हिस्सा बनें, बेझिझक अपनी समस्याएँ पुलिस के साथ साझा करें ।* 

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा जनपद में एक नई पहल की शुरूआत की गयी है जिसमें जनपद के समस्त थानों की पुलिस बीट आरक्षी, सम्बन्धित चौकी प्रभारी प्रत्येक रविवार को गाँवों में जनचौपाल का आयोजन कर आमजन की समस्याओं को सुनेगी । अगर किसी भी प्रकार की समस्या है तो पुलिस की जनचौपाल का हिस्सा बनें जिसमें आमजन की समस्याओं को सुन मौके पर या समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाएगा जिससे आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढेगा एवं अपराधियों पर कसी जाएगी नकेल । पुलिस द्वारा जनचौपाल में छोटी से छोटी समस्याओं, चरिण प्रमाण पत्र या अन्य समस्याओं को आमजन के मध्य ही सुना जाएगा जिसमें महिला / पुरूष, छात्र / छात्राएँ खुलकर अपनी समस्यों को पुलिसकर्मियों के साथ साझा कर सकते हैं । इसी क्रम में आज दिनांक 29-5-2022 को जनपद पुलिस टीम द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत पडने वालों ग्रामों में जाकर जनचौपाल लगाकर आमजन की समस्याओं को सुना गया एवं कुछ समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया एवं कुछ समस्याओं को समयबद्ध निस्तारण करने हेतु आवश्वत किया गया ।  जनपद पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं कानून व शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है ।*

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।