Skip to main content

30 अक्टूबर , 2020 गोरखपुर ।

 प्रेस विज्ञप्ति/ प्रकाशनार्थ


30 अक्टूबर  , 2020 गोरखपुर ।





जश्न -ए- ईद -मिलाददुन्नबी के मुबारक मौके पर  एक बृहद रक्तदान शिविर का आयोजन रेती रोड ,होटल मून लाइट के समीप  गोरखपुर में गोरखनाथ ब्लड बैंक द्वारा किया गया । इस शिविर का आयोजन श्री गुरुनानक देव रक्त दान सेवा सोसायटी एवं फिराक लिटरेरी सोसायटी,गोरखपुर के संयुक्त तत्वाधान में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अवधेश अग्रवाल ने बताया की  पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिवस के अवसर पर ईद-ए-मिलाद-उन-नबी या ईद -ए-मिलाद पर्व का उत्सव हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जाता है। पैगम्बर साहब की जन्म की ख़ुशी में मस्जिदो में नमाजे होती है,रात भर मोहम्मद साहेब को याद कर प्रार्थनाए कर जुलुस निकला जाता है।मजलिसे लगती है।इनके साथ ही पैगम्बर मोहम्मद की दी हुई शि्क्षा और पैगाम को पढ़ा जाता है और उसपे अमल किया जाता है।इसी को ध्यान में रखते हुए आज एक विशाल रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया

डॉ अग्रवाल ने बताया की इस

संस्था द्वारा रक्तदान शिविर के आयोजन के लिए गोरखनाथ ब्लड बैंक का चयन हमारे लिए गर्व की बात है।आप सभी रक्तदाता अनुकरणीय एवं वंदनीय है  युवाओ से रक्तदान के क्षेत्र में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित करते हुए नियमित रक्तदान कर मानव सेवा के लिए आह्वाहन किया।

।। आपके रक्त का थोडा सा अंश बचा सकता है बहुतो का बंश।।


इस संस्था के अध्यक्ष - महबूब सईद हारिस सचिव- फारुख जमाल द्वारा रक्त दाताओ का उत्साह बर्धन किया गया, फरहान काज़मी,इमरान खान, आकांक्षा पाण्डेय,साहिल खान, शैलेश यादव, दानिश, अशफ़ाक़ अहमद, फारुख जमाल, अफरोज खान , खुर्शीद अहमद,  इत्यादि समेत 20 से अधिक रक्तदाताओं ने रक्तदान किया ।


 सभी रक्तदाताओं को ब्लड बैंक द्वारा सम्मान स्वरूप  प्रशस्ति पत्र , की चैन,कॉफ़ी मग आदि दिया गया । वैश्विक महामारी कोविड को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंस, हैण्ड सैनिटाइजेशन तथा मास्क इत्यादि के साथ रक्तदाताओ का चिकित्सीय परिक्षण, हीमोग्लोबिन, बी.पी. पल्स, ब्लड ग्रुप इत्यादि जाँच की गई। इस अवसर पर नगर का प्रबुद्ध वर्ग के लोग पत्रकार बंधु श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा जटाशंकर के सदस्यों सहित भारी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

*उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया* जून 12, 2025 दीपक टण्‍डन उज्जैन, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम एवं उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा बुधवार ,11 जून को उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत भूखण्ड कं. 20, 30, 59 एवं 64 पर कुल 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया। उक्त भुखण्डो को लगभग 40-45 वर्ष पूर्व आवासीय उ‌द्देश्य के लिये लीज पर भूखण्ड आवंटित किये गये थे। उक्त भूखण्डो पर विगत कई वर्षों से रहवासियों द्वारा लीज की शर्तों का अत्यधिक उल्लंघन जैसे रहवासी उपयोग के स्थान पर व्यवसायिक उपयोग किया जाना, भूखण्डों को बिना विकास प्राधिकरण की सहमति के विक्रय किया जाना, भूखण्ड को विभाजित किया जाना इत्यादि किये जाने से उज्जैन विकास प्राधिकरण संचालक मण्डल द्वारा उक्त भुखण्डो की लीज वर्ष 2023 में निरस्त की गई थी। उक्त लीज निरस्ती के उपरात भुखण्ड कं. 20, 30, 59, 64 के अवैध कब्जे को हटाने हेतु उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा धारा 248 के अन्तर्गत आदेश पारित किया गये थे।बुधवार, 11 जून को जिला प्र...