Skip to main content

DlightNews

*हनुमान बने बिंदू दारा, धू-धू कर जली सोने की लंका*

*शुभम द्विवेदी चीफ़ ब्यूरो अयोध्या*

अयोध्या। रामनगरी के सरयू तट पर स्थित लक्ष्मण किला के प्रांगण में प्रस्तुत की जा रही फिल्मी कलाकारों की रामलीला दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। गुरुवार को राम-सुग्रीव मित्रता, बालि वध, सीता की खोज व लंका दहन की मनोहारी लीला में हनुमान बने बिंदू दारा सिंह का अभिनय सराहा गया। स्पेशल तकनीक से समुद्र पार करते हनुमान और लंका दहन का सजीव मंचन हुआ।
छठवें दिवस की रामलीला का शुभारंभ भगवान राम व हनुमान मिलन प्रसंग से हुआ। राम-हनुमान मिलन प्रसंग ने दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। इसके बाद के दृश्य में राम लक्ष्मण को अपने कंधे पर बिठाकर हनुमान सुग्रीव के पास ले जाते हैं।
स्पेशल तकनीक से उड़ते हुए हनुमान की लीला ने आकर्षण चुराया। स्पेशल इफेक्ट के जरिये प्रस्तुत किए गए लंका दहन के दृश्य ने मंत्रमुग्ध कर दिया। रामलीला के निर्देशक सुभाष मलिक ने बताया कि अंगद की भूमिका निभा रहे सांसद मनोज तिवारी के न आने के कारण गुरुवार को अंगद के कई दृश्यों को नहीं शामिल किया जा सका। शुक्रवार को मनोज तिवारी अंगद की भूमिका में रावण के दरबार में दूत बनकर पहुंचेंगे।
बिंदुदारा सिंह ने हनुमान की भूमिका में छोड़ी छाप
अभिनेता बिंदुदारा सिंह ने छठवें दिन की रामलीला शुरू होने से पूर्व कहा कि अयोध्या की धरती पर भगवान राम के परम प्रिय भक्त हनुमान का किरदार निभाकर वह अत्यंत गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि भगवान राम की कृपा से ही उन्हें अयोध्या की धरती पर रामलीला मंचन करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। बताया कि उन्होंने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाकर उनका आशीर्वाद लिया, इसके बाद मंचन करने पहुंचे हैं

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।