Skip to main content

DlightNews

त्योहारों को सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए मनाएं।  डॉक्टर दिनेश कुमार। समाचार अवधेश कुमार सिंह ब्यूरो चीफ कानपुर मंडल की रिपोर्ट।

कानपुर देहात 

 जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभिन्न धर्म गुरूओें के साथ नवरात्रि, दुर्गापूजा, दशहरा, बारावफात, दीपावली, छठ पूजा, कार्तिक पूर्णिमा एवं क्रिसमस आदि त्योहारों को मनाये जाने को लेकर बैठक की तथा कोविड-19 के संक्रमण के प्रसार पर नियन्त्रण रखने हेतुु चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने सभी धर्म गुरूओं से कहा कि आयोजक रामलीला, दशहरा व दुर्गा पूजा विसर्जन जैसे भीड वाले कार्यक्रम का प्रस्ताव प्रशासन को प्रस्तुत करेगें। यह प्रस्ताव कोविड-19 को देखते हुये इन आयोजनों के स्थल चिन्हित कर उसकी सीमा सुनिश्चित करतें हुये विस्तृत साइट प्लान तैयार किया जाये, जिसमें शारीरिक दूरी बनाये रखने, थर्मल स्कैनिंग व सेनीटाइजेशन के मानक का पालन करते हुये कार्यक्रम सुनिश्चित करेगे। उन्होंने कहा कि कोविड-19 गाइड लाइन का  इसका कड़ाई से पालन करना है। भीड-भाड वाली जगहों पर कोरोना गाइड लाइन उल्लंघन करने पर प्रशासन आयोजक के विरूद्ध  कठोर कार्यवाही करने पर मजबूर होगा। उन्होंने कहा की उचित होगा की  जनता ऐसे भीड-भाड वाले कार्यक्रमो से बचे।
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने कहा कि विस्तृत साइट प्लान तैयार करने, शारीरिक दूरी बनाये रखने, थर्मल स्कैनिंग व सेनीटाइजर के मानक के पालन करने, फेस कबर/मास्क का उपयोग कार्यक्रम स्थल पर करना आवश्यक है। रैली जुलूस, मूर्ति स्थापना एवं विसर्जन के सम्बन्ध में कहा कि कोविड-19 के प्रोटोकाल के अनुसार कार्यवाही की जाये। उन्होंने धार्मिक गुरूओें से अपेक्षा कि है की विगत त्योहारों में जिस प्रकार से सहयोग किया है उम्मीद है सामाजिक हित में आम जन मानस को अपने स्तर से कोविड-19 को ध्यान में रखते हुये त्योहारों को मानयंेगे। इस मौके पर अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन पंकज वर्मा, एएसपी अनूप कुमार ,एसडीएम सदर आनंद कुमार सिंह, एसडीएम रसूलाबाद अंजू वर्मा, एसडीएम भोगनीपुर दीपाली भार्गव, एसडीएम मैथा  राम शिरोमणि, एसडीएम सिकंदरा आरसी यादव, डीएम डेरापुर ऋषि कांत राजवंशी, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।