Skip to main content

DlightNews बीपीमिश्र Gorakhpur

किसानों के हित में किसान बिल: कमलेश पासवान

बांसगांव लोकसभा के सांसद कमलेश पासवान और बांसगांव विधानसभा के विधायक डॉ विमलेश पासवान ने मिश्रौली प्रा. वि. में  छात्र -छात्राओं को ड्रेस वितरण किया तथा जानीपुर में आयोजित किसान गोष्ठी को संबोधित किया

 प्रदेश में खेती का क्षेत्रफल घट रहा है, जनसंख्या बढ़ रही है। सभी को खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए सरकार संकल्पित है। किसान भाई सरकार की योजनाओं सुविधाओं कृषि यंत्रों पर अनुदान बीज कृषि रक्षा रसायन प्रधान खेती, कृषक सम्मान निधि, फसल बीमा योजना का उपयोग कर खेती करें, आय बढ़ेगी प्रदेश खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर होगा।

आज सब को स्वस्थ एवं निरोग बनाने की जिम्मेदारी सरकार एवं किसान भाई तथा वैज्ञानिकों की है। तो कम रासायनिक उर्वरक एवं कृषि रक्षा रसायन का प्रयोग कर, जैविक उत्पाद का प्रयोग कर, शुद्ध एवं स्वास्थ्य वर्धक उत्पादक करें। 

डॉक्टर संजय सिंह उप कृषि निदेशक:-
सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषि के लिए उपयोगी योजनाओं जैसे कृषि यंत्रों पर अनुदान, बीज एवं दवाओं पर अनुदान प्रधान खेती, कृषक सम्मान निधि, फसल बीमा, फसल अवशेष को खेतों में ही पलट कर जैविक खाद बनाने में उपयोगी पत्तों पर सुविध जो 50  से  80 प्रतिशत तक है, की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही कहा कि कृषकों की कोई समस्या हो तो क्षेत्रिय कृषि कर्मचारियों को अवगत कराएं, निराकरण होगा। किसी भी दशा में खेत में फसल का अवशेष ना जलाएं।

डॉ. एस पी सिंह उद्यान वैज्ञानिक:- फैजाबाद कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. एस पी सिंह ने सब्जी बागवानी पर जानकारी देते हुए समसामयिक जानकारी रवि की खेती की तैयारी दलहन-तिलहन की बुआई अक्टूबर से ही कर लेने को लाभकारी बताया। उन्होंने कहा कि इससे रोग और कीट कम लगते हैं।

डॉ. एस. के. तोमर अध्यक्ष कृषि विज्ञान केंद्र:-
खरीफ़ में लगने वाले कीट रोग की जानकारी उपचार की विस्तार से जानकारी धान में आज की मुख्य समस्या हरदा रोग जिसे फाल्सइस्मर कहते हैं एवं तना छेदक कीट जिसका उपचार बाली निकलने के पूर्व प्रोपेकोनाजोल 1 लीटर पानी में 1 मिलीलीटर दवा की दर से 125 से 150 लीटर पानी से छिड़काव करें। साथ में इमिडाक्लोर 200 मिली प्रति एकड़ की दर से छिड़काव करें। गंधी, तनाछेदक सहित सभी कीटों की रोकथाम होगी। खेती में कृषि यंत्रों की उपयोगिता सहित सामयिक जानकारी दी।

डॉ. नवीन नाबार्ड के अध्यक्ष:-

कृषि ऋण फसली ऋण फसल बीमा सहित बैंक द्वारा कृषकों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी।

डॉ. पी. के. मल्ल:-

सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं सुविधाओं का लाभ लें, एवं खाद्यान्न उत्पादन के देश-प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाएं।

कार्यक्रम को मुख्यतः नरेंद्र ध्वज सिंह, इंद्र प्रकाश सिंह ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम के आयोजक इंद्र प्रकाश सिंह ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। साथ ही कृष्ण भगवान सिंह, राजन सिंह, दिनकर चंद, अशोक तिवारी, भूषण यादव, कपिलदेव, दयानंद, संतोष चंद, बाल्मीकि गुप्ता सहित 25 प्रगतिशील कृषकों को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन राम अधार यादव पूर्व अपर जिला कृषि अधिकारी ने किया।

अध्यक्षता बृजनाथ राय ने किया।

कार्यक्रम में भास्कर राय, राजबहादुर, बाबूराम, मुलायम यादव, अरविंद, मारकंडे नायक, रतन सेन सिंह, राजा राम आदि ने सहयोग दिया।

कार्यक्रम को डॉक्टर बलजीत सिंह जिला उद्यान अधिकारी, डॉ. अरविंद चौधरी जिला कृषि अधिकारी, सुनील पासवान प्रमुख चरगांवाँ, डॉ. एस के सिंह पशुपालन की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर बांसगांव विधानसभा के विधायक डॉ विमलेश पासवान,चरगांवा के ब्लाक प्रमुख सुनील पासवान,हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश महामंत्री इंजी० पी०के० मल्ल, नरेंद्रधवज सिंह, जानीपुर भाजपा मंडल राजन सिंह,गुड्डू सिंह,उप निदेशक कृषि संजय सिंह,जिला कृषि अधिकारी अरविन्द चौधरी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी संजय यादव,जिला उद्द्यान अधिकारी बलजीत सिंह,डॉ०एस०के०तोमर,रामप्रताप सिंह,राजबहादुर राय,धर्मेन्द्र पाण्डेय, कार्यक्रम के अध्यक्ष बृजनाथ राय,संचालक रामअधार यादव ,किसान ग्रजराज मौर्या सहित सैकड़ों किसान ,प्रधान प्रतिनिधि संदीप कुमार,पंकज लोचन मिश्र उर्फ मिंटू मिश्रा , सांसद प्रतिनिधि अरविन्द पाण्डेय, मीडिया प्रभारी संतोष श्रीवास्तव, गुड्डू सिंह, उप निदेशक कृषि संजय सिंह ,जिला कृषि अधिकारी अरविन्द चौधरी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी संजय यादव, जिला उद्द्यान अधिकारी बलजीत सिंह, डॉ०एस०के०तोमर, रामप्रताप सिंह सहित सैकड़ों किसान, प्रधान प्रतिनिधि संदीप कुमार, पंकज लोचन मिश्र उर्फ मिंटू मिश्रा , सांसद प्रतिनिधि अरविन्द पाण्डेय, मीडिया प्रभारी संतोष श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।