Skip to main content

DlightNews बीपीमिश्र Gorakhpur

प्रकाशनार्थ
**********

"तक्षशिला" को मिला जिला प्रशासन का सहयोग

आप काम करिए प्रशासन आपके साथ है - जिलाधिकारी 

"तक्षशिला" द्वारा चलाये जा जन जागरण अभियान के क्रम में आज तक्षशिला का एक प्रतिनिधिमंडल आज 21.10. 2020 को जिलाधिकारी गोरखपुर के विजेंद्र पांडियन जी से मुलाकात कर "बात शहर की" क्रम में चलाए जा रहे अपनी नवी श्रृंखला के कार्यक्रम में जो कोविड-19 पर आधारित है में आमंत्रण के साथ-साथ सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जनहित के योजनाओं में  सहभागिता, सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान करने की इच्छा जताई जिस पर माननीय जिलाधिकारी ने अपनी स्वीकृत प्रदान करते हुए कहा कि प्रशासन ग्राउंड जीरो लेबर पर कार्य करने वाली ऐसी सभी संस्थाओं को सहयोग करने के लिए सदैव तैयार है जो जनहित का कार्य करते हुए समाज में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं जिसमें सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्य योजनाओं में "महिला सशक्तीकरण, घरेलू हिंसा एवं समाज में महिलाओं की सहभागिता" के साथ-साथ आम जरूरतम लोगों की समस्याओं का समाधान करें उन्हें शासन की योजनाओं के बारे में बताएं और उनका सहयोग करें भविष्य में शासन की योजनाओं को क्रियान्वित करने में आपको जो भी समस्या है होगी जिला प्रशासन उसके समाधान के लिए सदैव तत्परता के साथ खड़ा रहेगा आप कभी भी जनहित के मुद्दों पर हमसे संपर्क कर सकते हैं। 
 उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाये जा रहे जनहितकारी योजनाओं के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास के लिए और खासकर "मिशन शक्ति" पर भी प्रकाश डाला। और प्रदेश सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों जिसमें 1090 विमेंस पावर लाइन,181महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्य मन्त्री हेल्प नम्बर, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एम्बुलेन्स सेवा के बारे में भी विस्तार से प्रचारित कर आम जनमानस तक पहुंचाने के लिए "तक्षशिला" टीम की प्रशंसा की और आगे भी इसी तरह से कार्य करने के लिए शुभकामना दी।

उन्होंने "तक्षशिला" टीम से भविष्य की कार्य योजना बनाकर लाने को कहा और बैठक करने के पश्चात अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सहयोग प्रदान करने की स्वीकृति प्रदान करने की बात कही।
"तक्षशिला" के प्रतिनिधिमंडल में रागिनी मिश्रा, अमृता राव, रश्मि मिश्रा, जे.के. श्रीवास्तव, दीपराज, रामकृष्ण शरण मणि त्रिपाठी 'मणि जी' मुख्य रूप से सम्मिलित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।