Skip to main content

बीपीमिश्र गोरखपुर

 भारतीय कंपनी सचिव संस्थान के गोरखपुर चैप्टर द्वारा “मर्जर एवं अमलगमेसंस के महत्वपूर्ण पहलू” विषय पर वेबिनार का आयोजन



भारतीय कंपनी सचिव संस्थान के गोरखपुर चैप्टर द्वारा शनिवार दिनांक 24 अक्टूबर 2020 को 03:00 बजे से गोरखपुर में “मर्जर एवं अमलगमेसंस के महत्वपूर्ण पहलू” विषय पर एक वेबिनार का आयोजन किया गया ।  इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सतीश द्विवेदी, माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), बेसिक शिक्षा, उत्तर प्रदेश थे ।  


कार्यक्रम के शुरुआत में गोरखपुर चैप्टर की अध्यक्ष सीएस रागिनी गुप्ता ने मुख्य अतिथि श्री सतीश द्विवेदी का स्वागत किया एवं कार्यक्रम के विषय के बारे में विस्तार से जानकारी दिया । सीएस रागिनी गुप्ता ने बताया की गोरखपुर चैप्टर अनेक ऐसे दिशाओं में कार्यरत है जिससे सदस्यों एवं विद्यार्थियों को लाभ मिल सके l इसी क्रम में सीएस रागिनी गुप्ता ने बताया की गोरखपुर चैप्टर कई हॉस्पिटल्स एवं विश्वविद्यालयों के साथ एमओयु साइन करने दिशा में कार्यरत है l 


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सतीश द्विवेदी ने गोरखपुर चैप्टर द्वारा अपने सदस्यों एवं विद्यार्थियों के विकास के लिए किये जाने वाले विभिन्न प्रयासों की सराहना की एवं कंपनी सचिव की विभिन्न क्षेत्रों में भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। श्री द्विवेदी ने कंपनी सचिव को आर्थिक जगत में विकास में महत्वपूर्ण कड़ी बताया एवं कंप्लायंस को सुनिश्चित करने के लिए भूमिका की प्रशंशा की । 


कार्यक्रम के गेस्ट ऑफ़ ऑनर सीएस सुरेश पाण्डेय, अध्यक्ष, उत्तर भारत क्षेत्रीय परिषद्, भारतीय कंपनी सचिव संस्थान, ने बताया की संस्थान आने वाले दिनों में गोरखपुर के साथ साथ अम्बेडकर नगर, बस्ती, सिद्धार्थ नगर, महाराजगंज आदि जगहों पर अपने कैरियर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगा जिससे विद्यार्थियों को अपने करियर से जुडी जानकारी प्राप्त हो सके ।


कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सीएस अमित गुप्ता, सदस्य, उत्तर भारत क्षेत्रीय परिषद्, ने गोरखपुर चैप्टर द्वारा आयोजित कार्यक्रमों को सदस्यों एवं विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण बताया एवं चैप्टर द्वारा आयोजित कार्यक्रमों को प्रोफेशनल विकास की दिशा में आवश्यक कदम बताया ।  


कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सीएस कौशल सक्सेना, पूर्व अध्यक्ष, कानपुर चैप्टर, भारतीय कंपनी सचिव संस्थान, ने कंपनी सचिव के लिए विभिन्न अवसरों पर विस्तार में जानकारी दी। उन्होंने मर्जर एवं अमलगमेसंस के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान किया। 


कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए गोरखपुर चैप्टर की उपाध्यक्ष सीएस समरीन ज़मान ने कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सीएस कौशल सक्सेना को धन्यवाद ज्ञापित किया । 


इस कार्यक्रम में भारतीय कंपनी सचिव संस्थान के गोरखपुर चैप्टर के सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लिया |

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...