Skip to main content

DlightNews

कार्यकर्ता की पिटाई पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने एसएसपी कार्यालय पहुंच की कार्रवाई की मांग समाचार अवधेश कुमार सिंह ब्यूरो चीफ कानपुर मंडल की रिपोर्ट

कानपुर, पनकी थाना क्षेत्र में झगड़े का वीडियो बनाना एबीवीपी कार्यकर्ता को मंहगा पड़ गया और भीड़ ने वीडियो बना रहे एबीवीपी कार्यकर्ता की पिटाई कर दी। आरोप है कि दबंगों ने उसके घर में पथराव भी किया। जिसके बाद पीड़ित ने पनकी थाना पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस ने उसकी शिकायत को गम्भीरता से नहीं लिया। जिसके बाद एबीवीपी कार्यकर्ताओं में उबाल देखने को मिला और दर्जनों कार्यकर्ताओं ने एसएसपी कार्यालय पहुंच कर जमकर हंगामा किया। एसपी पश्चिमी ने एबीवीपी प्रतिनिधि मंडल से मामले को समझकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। 
कार्यकर्ताओं का आरोप है कि देर रात पनकी थाना क्षेत्र में रहने वाले विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता निर्भय प्रताप सिंह पर कुछ अराजक तत्वों ने जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित ने जानलेवा हमले की शिकायत पनकी थानाध्यक्ष से की पर थानाध्यक्ष कार्रवाई के बजाय मामले को दबाने में जुट गये। कार्यकर्ता की पिटाई से आहत दर्जनों एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के विरुद्ध नारे लगाए औऱ धरने पर बैठ गए। एबीवीपी कार्यकर्ता पनकी एसओ को हटाने की मांग कर रहे थे। बताया गया कि पनकी थाना क्षेत्र के रतनपुर में रहने वाला निर्भय सिंह एबीवीपी का विस्तारक है। उसके घर के पास ही होटल संचालक और स्थानीय लोगों में झगड़ा हो रहा था। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और गालीगलौज होता देख निर्भय ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इसी दौरान कुछ लोगों ने उस पर हमला बोल कर जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से निर्भय का सिर फट गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूरे मामले की न्यायिक जांच होना चाहिये और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की अनुपस्थिति में पुलिस अधीक्षक पश्चिमी डा. अनिल कुमार ने कानपुर महानगर के संगठन मंत्री सत्या चौधरी और विभाग संयोजक ऋतुराज मिश्रा की अगुवाई वाले प्रतिनिधि मंडल से वार्ता की। जिला संयोजक मृत्युंजय चौहान ने बताया कि अभाविप पीड़ित छात्र को न्याय मिलने तक संघर्ष करती रहेगी। प्रतिनिधि मंडल ने घटना की न्यायिक जांच व दोषी थाना प्रभारी पनकी के विरुद्ध अनुशासनात्मक जांच के लिए ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने सीओ स्तर के अधिकारी से उक्त प्रकरण की जांच कराने का आदेश दिया है। इस दौरान हिमांशु पाल,दिनेश यादव, अनुभा सिंह सोलंकी, अविनाश शुक्ला, गोपाल मिश्रा,आशीष शुक्ला, साहिल चौरसिया, शिफा नूर, सलमान खान, अमन सिंह, जागृति तिवारी, आदर्श पासवान, विवेक कुमार, हर्ष गुप्ता, नितेश कुमार, शिवम गुप्ता, सूर्यांश वर्मा, विशाल कुमार गुप्ता, आयुष गुप्ता 
सत्या चौधरी महानगर संगठन मंत्री आदि लोग मौजूद रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...