रसूलाबाद धरमगढ़ बाबा मंदिर में शारदीय नवरात्रि महोत्सव का हुआ शुभारंभ ।अवधेश कुमार सिंह ब्यूरो चीफ कानपुर मंडल की रिपोर्ट ।कानपुर देहात जनपद के तहसील रसूलाबाद में स्थित धरमगढ़ बाबा मंदिर परिसर में आज श्री शतचंडी महायज्ञ एवं सांकेतिक पदयात्रा श्रीमद् भागवत कथा गणेश पूजन एवं श्री रामलीला में गणेश पूजन तथा नारद मोह लीला का मंचन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए थाना प्रभारी रसूलाबाद शशि भूषण मिश्रा ने रामलीला में गणेश पूजन किया उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मानव जीवन जीने की अच्छी शिक्षा देती है और रामलीला से लोगों को सीख लेनी चाहिए और भगवान राम की पद चिन्हों पर चलकर आगे बढ़ना चाहिए रामलीला हमको भगवान राम के विचारों को याद दिलाती है उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की की धरमगढ़ बाबा में राम लीला काजू शुभारंभ हुआ है उसको सभी लोग कोविड-19 तथा सोशल डिस्टेंसिंग के तहत मास्क लगाकर भगवान राम की इस लीला को शांति पूर्वक सुने।
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...
Comments
Post a Comment