प्रतापगढ़ । बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश की अंशासन समिति ने जनपद की तहसील लालगंज के अधिवक्ता देवी प्रसाद मिश्र पूर्व अध्यक्ष तहसील बार एसोसिएशन लालगंज को अनुशासनहीनता का आरोपी मानते हुए 2 वर्ष के लिए वकालत करने पर रोक लगा दिया है ज्ञात हो कि ग्राम पश्चिम देऊम निवासी श्रीमती सुकन्या शुक्ला ने देवी प्रसाद मिश्र एडवोकेट के विरुद्ध आरोप लगाया था कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए उसकी जमीन पर अवैध कब्जा करवा दिया । विधि व्यवसाय का लाभ उठाते हुए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की मदद से परिवादिनी के जमीन पर से उसका कब्जा हटवा दिया ।विपक्षी देवी प्रसाद मिश्रा तहसील लालगंज के निर्वाचित अध्यक्ष थे और वह कब्जा हटवाने के समय घटनास्थल पर मौजूद थे । बार काउंसिल में श्रीमती सुकन्या द्वारा प्रस्तुत परिवाद में विपक्षी देवी प्रसाद मिश्रा ऐडवोकेट उपस्थित हुए उन्होंने अपना जवाब भी प्रस्तुत किया , किंतु बाद में वह पैरवी के लिए उपस्थित नहीं आए ,उनकी अनुपस्थिति में एक पक्षीय कार्यवाही अग्रसारित की गई ,और अनुशासन समिति द्वारा प्रकरण पर सुनवाई की गई ।अनुशासन समिति ने विपक्षी देवी प्रसाद मिश्र ऐडवोकेट को आरोपी मांनते हुए उन्हें विधि व्यवसाय से दो साल के लिए निष्कासित कर दिया ।उक्त आदेश की प्रति अग्रिम कार्यवाही हेतु न्यायपालिका व प्रशासन को भेजी गई है ।
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...
Comments
Post a Comment