Skip to main content

DlightNews

*आज़ादी के बाद ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए जितना ध्यान भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार ने दिया है उतना ध्यान ग्रामीण विकास के लिए किसी भी पार्टी की सरकार ने नहीं दिया* 

अम्बेडकर नगर ÷ आज़ादी के बाद ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए जितना ध्यान भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार ने दिया है उतना ध्यान ग्रामीण विकास के लिए किसी भी पार्टी की सरकार ने नहीं दिया है। उक्त विचार भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने विकास खण्ड कटेहरी की त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी बैठक को सम्बोधित करते हुए मठिया मंदिर खजुरी में व्यक्त किया श्री वर्मा ने विकास खण्ड कटेहरी के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के ग्राम संयोजक,ब्लाक संयोजक,जिला पंचायत क्षेत्र संयोजक की बैठक को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार का सबसे अधिक ध्यान गांव के लोगों को शहर के निवासियों के बराबर की ही सुविधा से सम्पन्न कराने का है।भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार गांव के विकास के लिए पूरी तरह से कृतसंकल्पित है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अभी हाल में भारत के अन्नदाता किसान के आत्म निर्भरता के लिए विधेयक पास किया है।विधेयक में किसानों को उनकी उपज को देश के किसी भी मण्डी में सुविधानुसार बेचने की स्वतंत्रता दी गई है।किसानों को सम्मान निधि के रूप में 6 हजार रुपए खाते में भेजने का ऐतिहासिक कार्य भाजपा सरकार ने किया है।ग्रामीण माताओं बहनों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क गैस कनेक्शन,गर्भवती माताओं को प्रथम प्रसव पर 6 हज़ार रुपए,आवास से वंचित लोगों को प्रधान मंत्री आवास दे कर उनके रहने की समस्या का समाधान,प्रत्येक परिवार को इज्जत घर के रूप में शौचालय  और गंभीर बीमारी पर सरकारी अस्पताल या निजी अस्पताल में इलाज के लिए सहायता का प्रावधान किया है।यह सभी प्रकार की योजनाएं भाजपा सरकार की देन हैं।बैठक को सम्बोधित करते हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के जिला संयोजक शिव नायक वर्मा ने कहा कि पंचायत चुनाव में पूरी तैयारी के साथ भाजपा कार्यकर्ता उतर कर प्रत्याशियों को जीत दिलाने का कार्य करेगा।भाजपा के उत्साही कार्यकर्ताओं के बल पर ही पंचायत चुनाव में अधिक से अधिक प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित होगी।बैठक की अध्यक्षता भाजपा खजुरी मण्डल अध्यक्ष दिलीप तिवारी और संचालन भीटी मण्डल अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने किया।बैठक में प्रमुख रूप से कटेहरी विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी अवधेश दिवेदी, भाजपा नेता संजय सिंह,जालिम सिंह आदि उपस्थित रहे। अंबेडकर नगर से प्रवीण यादव की रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...