Skip to main content

DlightNews


 महर्षि वाल्मीकि जयन्ती को जनपद में भव्य रूप से मनाया जाये-जिलाधिकारी

----------------------

  दिनांक 31 अक्टूबर 2020 को महर्षि वाल्मीकि जयन्ती के सफल आयोजन के सम्बन्ध में जिलाधिकारी डा0 रूपेश कुमार की अध्यक्षता में आज कैम्प कार्यालय में बैठक आयोजित की गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि विश्व के आदि कवि है जिन्होने विश्व प्रसिद्ध कालजयी कृति रामायण महाकाव्य की रचना श्री राम के जीवनकाल में की। महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण सामाजिक मूल्यों, मानव मूल्यों एवं राष्ट्र मूल्यों की स्थापना का आदर्श है। महर्षि वाल्मीकि द्वारा वर्णित स्थल जिन्हें राम-जानकी मार्ग, राम वन-गमन मार्ग आदि के रूप में जाना जाता है, सम्पूर्ण भारत स्थल पर लगभग 280 स्थलों के रूप में आज भी विद्यमान है। उत्तर प्रदेश में राम-जानकी मार्ग तथा राम वन-गमन मार्ग के अन्तर्गत अनेक स्थल विद्यमान है जहाँ भारतीय संस्कृति के मूल तत्व एवं मान्यताएं सुरक्षित है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि महर्षि वाल्मीकि जयन्ती को जनपद में भव्य रूप से मनाया जाये। वाल्मीकि रामायण में निहित मानव मूल्यों, सामाजिक मूल्यों व राष्ट्र मूल्यों का व्यापक प्रचार प्रसार व आमजन मानस को इससे जोड़ने के लिये महर्षि वाल्मीकि से सम्बन्धित स्थलों/मन्दिर आदि पर दीप प्रज्जवलन/दीपदान के साथ-साथ अनवरत 8 घंटे का वाल्मीकि रामायण पाठ के कार्यक्रम किये जाये। उन्होने कहा कि श्रीराम व श्री हनुमान तथा रामायण से सम्बन्धित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों/मन्दिरों का चयन करते हुये रूचिपूर्ण आयोजन के साथ रामायण पाठ/भजन आदि के कार्यक्रम कराये जाये। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सदर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बेल्हा एवं नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी व खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि महर्षि वाल्मीकि जयन्ती के अवसर पर जनपद में स्थापित राम मंदिर, हनुमान मंदिर आदि पर कार्यक्रम आयोजित किये जाये, आयोजन स्थल पर पीने के पानी, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था व मन्दिर की साज-सज्जा का उचित प्रबन्ध किया जाये, साथ ही कार्यक्रम स्थल पर जनप्रतिनिधियों, गणमान्य एवं सम्मानित व्यक्तियों का आमंत्रित किया जाये। आयोजन स्थल पर कोविड-19 के दृष्टिगत सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुये बैठने की उचित व्यवस्था की जाये। जिलाधिकारी ने 31 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयन्ती के आयोजन किये जाने एवं जनपद स्तरीय विभिन्न विभागों के समन्वय से कार्यक्रम को भव्यता से सम्पन्न कराने हेतु मुख्य विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय, उपजिलाधिकारी सदर मोहन लाल गुप्ता, जिला सूचना अधिकारी विजय कुमार सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

----------------------

जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।