Skip to main content

DlightNews

 रोजगार परक योजनाओं में लक्ष्य के सापेक्ष सन्तोषजनक प्रगति न होने पर जिलाधिकारी ने व्यक्त की नाराजगी, 

----------------

जिलाधिकारी ने बैठक में अनुपस्थित अग्रणी बैंक प्रबन्धक एवं जिला बैंक समन्वयकों से स्पष्टीकरण प्राप्त करने का दिया निर्देश,

----------------

समस्त बैंक एक सप्ताह के भीतर लम्बित आवेदन पत्रों का निस्तारण कर ऋण वितरण की कार्यवाही पूर्ण करायें-जिलाधिकारी

-----------------

 जिलाधिकारी डा0 रूपेश कुमार की अध्यक्षता में कल सायंकाल जिला उद्योग बन्धु की बैठक कैम्प कार्यालय के सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में रोजगार परक योजनाओं ‘‘प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम’’, ‘‘मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना’’ एवं ‘‘एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण योजना’’ में लक्ष्य के सापेक्ष सन्तोषजनक प्रगति न होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। बैठक में अग्रणी बैंक प्रबन्धक, जिला बैंक समन्वयकों के बिना किसी पूर्व सूचना के बैठक में अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग को सम्बन्धित से 03 कार्य दिवस के अन्दर स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया। भारतीय स्टेट बैंक में अधिकांश आवेदन पत्र लम्बित होने एवं आर0बी0आई0 गाइडलाइन के विपरीत निरस्त कर देने के सम्बन्ध में उद्यमियों द्वारा बताया गया जिस पर जिलाधिकारी ने एक सप्ताह के भीतर उचित कार्यवाही करते हुये अधिक से अधिक ऋण स्वीकृत करने के निर्देश दिये साथ ही साथ चेतावनी दी यदि सकारात्मक कार्यवाही न की गयी तो बैंक में संचालित सभी सरकारी खातों को अन्य बैंकों में स्थानान्तरित कर दिया जायेगा। जिलाधिकारी ने समस्त बैंकों को एक सप्ताह के भीतर लम्बित आवेदन पत्रों की स्वीकृति प्रदान करते हुये ऋण वितरण की कार्यवाही करने का निर्देश दिया। उद्यमियों की मांग पर अगली उद्योग बन्धु की बैठक में समस्त बैंकों के क्षेत्रीय प्रबन्धकों को भी बैठक में बुलाने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया। 

 बैठक में निवेशमित्र पोर्टल पर विभागों द्वारा स्वीकृतियॉ/अनुमोदन/अनापत्ति प्रमाण पत्र ससमय निर्गत करने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया ताकि जनपद कि ‘‘ईज ऑफ डूइंग आफ बिजनेस’’ में रैकिंग अन्य जनपदों की अपेक्षा उत्कृष्ट हो सके। इसी के साथ औद्योगिक आस्थान सुखपालनगर के 33/11 केवीए विद्युत उपकेन्द्र भुपिमयाऊ को ग्राम महकनी में स्थानान्तरित करने सम्बन्धी प्रस्ताव एवं औद्योगिक आस्थान सुखपालनगर में जल निकासी सम्बन्धी मुद्दों को मण्डलीय उद्योग बन्धु में स्थानान्तरित करने की मांग उद्यमियों द्वारा की गयी जिस पर जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। इसी के साथ बैठक में औद्योगिक आस्थान सुखपालनगर के निकट उद्यम सुगमता हेतु विशेष एमएसएमई बैंक शाखा स्थापित करने की मांग उद्यमियों द्वारा की गयी जिस पर इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक के माध्यम से आरबीआई को पत्र प्रेषित करने का निर्देश दिया गया तथा औद्योगिक आस्थान सुखपालनगर को नगर पंचायत प्रतापगढ़ सिटी में सम्मिलित करने की मांग पर जिलाधिकारी ने अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत प्रतापगढ़ सिटी को इस सम्बन्ध में प्रस्ताव कार्यकारी बोर्ड में रखते हुये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गये।

 बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय, जिला सूचना अधिकारी विजय कुमार, श्रम प्रर्वतन अधिकारी डा0 महेन्द्र प्रताप सिंह, सहायक प्रबन्धक एच0एन0 सिंह एवं उद्यमियों में चन्द्र प्रकाश शुक्ला, मो0 अनाम, अनुराग खण्डेलवाल, उमा प्रकाश अग्रहरी, रोशन लाल ऊमरवैश्य, विवेक द्विवेदी आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन उपायुक्त उद्योग दिनेश कुमार चौरसिया द्वारा किया गया।

----------------------

जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा


प्रसारित

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।