Skip to main content

लौह पुरुष की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर लगाए गगनभेदी नारे

 लौह पुरुष की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर लगाए गगनभेदी नारे




फर्रुखाबाद/कायमगंज/शमसाबाद

सरदार पटेल युवा मंच की ओर से सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर धूमधाम से उनकी जयन्ती मनाई गई। इसमें लौह पुरुष के समर्थन में नारेबाजी कर रहे युवाओं का जोश देखने लायक था। 

नगर पटेल पार्क व फैजबाग में पटेल प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर कुर्मी समुदाय के  लोगों ने पटेल जयन्ती को धूमधाम से मनाईं। इस अवसर पर लोगों ने कहा कि भारत का वर्तमान स्वरूप सरदार बल्लभ भाई पटेल की ही देन है। उनके कारण बिखरी हुई रियासतें भारत में विलय हुईं। वक्ताओं ने बल्लभ भाई पटेल को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर संजीव गंगवार,नरेश गंगवार,रवेन्द्र गंगवार,हर्ष गंगवार, महेन्द्र कटियार,सन्नू बाबू,सुरजीत कटियार सहित भारी संख्या में लोगों ने पटेल प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर वहां उपस्थित लोगो को सम्बोधित कर पटेल जी के जीवन पर प्रकाश डाला। वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद  द्वारा कायमगंज विद्यामन्दिर महाविद्यालय पर स्थापित सरदार पटेल की प्रतिमा पर प्रबंधक श्री अरविंद गोयल ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरदार बल्लभ भाई पटेल के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तृत प्रकाश डाला इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रोफेसर कुलदीप आर्य ने भी विचार व्यक्त किए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ श्याम मिश्रा ने उपस्थित सभी स्टाफ के सदस्यों और छात्र छात्राओं को राष्ट्रीय एकता और सुरक्षा की शपथ दिलाई । कार्यक्रम के बाद महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी संपन्न हुआ जिसके अंतर्गत  101 पौधों को रोपित किया गया इस अवसर पर महाविद्यालय की डॉ पूजा सिंह, विनायक तिवारी, मनोज वर्मा, सुशील त्रिपाठी ,अभिषेक गुप्ता, पंकज ऐश्वर्या गंगवार, मुकेश भारद्वाज, देवेंद्र सिंह सहित अनेक छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...