दिनांक 23.10.2020 को सुबह 10ः00 बजे से 11ः15 बजे तक जनपद के समस्त थानों पर मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं एव बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन को दृष्टिगत रखते हुए महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया गया। इसी क्रम में जनपद के थाना कोतवाली नगर के महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन जिलाधिकारी प्रतापगढ़ डाॅ0 रुपेश कुमार व पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री अनुराग आर्य की उपस्थिति में नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती प्रेम लता सिंह के कर कमलों द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक प्रतागपढ़ द्वारा महिला सुरक्षा से सम्बन्धित महिला हेल्प लाइन 181, वीमेन पावन लाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्प लाइन 1076, पुलिस आपात कालीन सेवा 112 में बारे में भी अवगत कराया गया तथा महिलाओं एव बालिकाओं को किसी भी समस्या के सम्बन्ध में सूचना देने का आग्रह करते हुए उन्हें पूर्ण रुप से सुरक्षा उपलब्ध कराये जाने की बाते कही गयी।*
शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।
Comments
Post a Comment