हाथरस, ब्रेकिंग न्यूज़ डी लाइट न्यूज़ गरीब की आवाज़ से रिपोर्ट धर्मेन्द्र कुमार जेएनएन : अक्टूबर बीतने को है मगर आलू अब भी ताव खा रहा है। अभी भी कीमतें बाजार में कम नहीं है क्योंकि किसानों ने और मुनाफा पाने के लालच में आलू को अभी कोल्ड स्टोरेज में रखा है ताकि मुनाफा और बढ़ जाए। ये हालात देख अब शासन ने आलू के मुनाफाखोरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शासन की ओर से सभी जिलाधिकारियों को 31 अक्टूबर तक शीतगृह खाली करने के निर्देश दिए हैं। आलू ने भी अब महंगाई की राह पकड़ ली है। अन्य सब्जियां तो पहले से ही महंगी बिक रहीं हैं। त्योहारों के सीजन में आलू पर बढ़ती महंगाई लोगों की मुसीबतें बढ़ा रही है। नया आलू आने के बाद ही आलू के कुछ सस्ते होने की उम्मीद जताई जा रही है।
DlightNews
Comments
Post a Comment