सपा का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी के नेतृत्व में गुलरिहा के जंगल अयोध्या प्रसाद के अहिरौली टोला पहुंच मृतक राणा चौहान के परिजनों से मिलकर हर संभव मदद करने का आश्वासन देते हुए आर्थिक सहयोग किया जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी ने कहा कि भाजपा राज में हत्या,लूट वलात्कार आम वात हो गई है। पुलिस का काम सिर्फ विपक्षियों को परेशान करना रह गया है। कानून व्यवस्था ठीक करने में भाजपा सरकार पूरी तरह विफल हो गई है सीएम को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए भाजपा सरकार में किसानों, नौजवानों, वेरोजगारों की परेशानियां दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है लेकिन सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है, भ्रष्टाचार चरम पर है, महिलाओं पर अत्याचार रोकने में फेल सरकार लोकतांत्रिक आन्दोलनकारियों के उत्पीड़न को ही अपनी उपलब्धि मान रही है इस दौरान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी अमरेन्द्र निषाद जितेंद्र सिंह अमित सिंह सैथवार बाबूराम यादव देवेंद्र भूषण निषाद राम नक्षत्र यादव दिलिप यादव सिराजुद्दीन रहमानी अशोक चौहान बी के सिंह शिवशंकर गौड़ रमेश यादव मुक्ति नाथ मिश्रा एहतेशाम खान मनोज निषाद राघवेंद्र यादव राजेश निषाद रामजीत यादव आदि मौजूद रहे
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...
Comments
Post a Comment