नवरात्र पर मीट की दुकानें बंद करने हेतुएसडीएम को सौंपा ज्ञापन
तिलहर
नवरात्र पर नगर के धार्मिक स्थलों वा मुख्य मार्गों पर स्थित मीट की दुकाने बंद कराए जाने हेतु विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
तिलहर में विभिन्न स्थानों बा मुख्य मार्गों पर मीट की दुकानें संचालित की जा रही हैं शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री सुरेश कुमार उर्फ पप्पू शर्मा के नेतृत्व में दर्जनभर कार्यकर्ताओं ने एसडीएम वेद सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपकर मुख्य मार्गों व धार्मिक स्थलों के निकट संचालित मीट दुकाने बंद कराए जाने की मांग की उन्होंने कहा 17 अक्टूबर से प्रारंभ होने वाले नवरात्र पर सभी धार्मिक स्थलों के आसपास संचालित मांस की दुकानें बंद रखी जाए बा धार्मिक स्थलों का विशेष ध्यान रखा जाए इस दौरान रविंद्र राठौर रोहित अग्रवाल राकेश कुमार राजेश गंगवार रामकुमार कश्यप केशव सिंह अमन मुकेश कुमार आदित्य कुमार अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे
Comments
Post a Comment