Skip to main content

DlightNews

*स्वच्छता का रखे बिशेष ध्यान:प्रमुख चरगांवा* 

 *किसान पराली को न जलाये:प्रमुख चरगांवा* 

चरगावां विकास खण्ड के जंगल धुषण में कोविड 19, जेई/एईएस रोग की रोकथाम हेतु विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ मुख्य अतिथि चरगावां विकास खण्ड के ब्लाक प्रमुख सुनील पासवान ने किया।

चरगावां विकास खण्ड के ब्लाक प्रमुख सुनील पासवान ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का फीता काट कर शुभारंभ किया। एसडीओ कृषि रक्षा मोईनुद्दीन ने कहा कि आप सभी पराली को खेतों में जोतवा दे,इसे जलाये नहीं। यदि कोई पराली जलाते हुए मिलता है उसके उपर जुर्माना लगाया जाएगा। कृषि बीज एवं यंत्रों के सब्सिडी के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दिए। जिला कृषि रक्षा अधिकारी संजय कुमार यादव ने कहा कि आज के समय में सबसे बड़ा दुस्मन चूहा है। इसके नियंत्रण पर विस्तृत जानकारी दिए।  इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुनील पासवान ने कहा कि कोविड 19,जेई/एईएस, डेंगू, मलेरिया आदि रोगों से इस अभियान से सभी को बचाव और नियंत्रण के बारे जानकारी आसानी से मिल सकता है। और कहा कि अभी तक कोविड 19 की कोई दवा नहीं बन सका है। इसका सबसे महत्वपूर्ण ईलाज बचाव है। हम सुरक्षित तो मेरा परिवार व देश सुरक्षित रहेगा। आप सभी लोगों को स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना चाहिए। मुख्य अतिथि ने और कहा कि जब तक दवाई नहीं तब तक ढ़िलाई नहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान श्रीमती प्रियंका गुप्ता ने किया। इस अवसर पर एडीओ पंचायत श्रीकृष्ण वर्मा,एडीओ कृषि रक्षा मैनुद्दीन, प्रधान प्रतिनिधि देवेंद्र उर्फ संजू गुप्ता,प्रधान प्रतिनिधि संदीप कुमार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामबृक्ष  यादव,भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष व बीडीसी अमित चौहान,बीडीसी मनोज गुप्ता,ख़ुशीहाल चौहान,सुरेन्द्र भारती, रिकेश निषाद,मिंटू मिश्रा, भूपेंद्र पासवान,ग्राम पंचायत सदस्य लाल साहब, अशोक निषाद,राम किशुन चौहान, सतीश चौहान, पट्टू शर्मा,मनोज विश्वकर्मा, ओपी यादव, पप्पू यादव मीडिया प्रभारी संतोष श्रीवास्तव सहित ग्राम पंचायत अधिकारी, समस्त एनम, आंगनबाड़ी,आशा बहू आदि लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।