Skip to main content

DlightNews

*कस्बा कंचौसी में निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज के काम में फिर किसान बाधा बनकर खड़े हो गए*
 अवधेश कुमार सिंह ब्यूरो चीफ कानपुर मंडल एवं अभिषेक कुमार की रिपोर्ट
 भूमि अधिग्रहण में मनमानी व भूमि का सही मूल्यांकन न किये जाने का आरोप लगाकर किसानों ने काम रोक दिया था ।दो माह से रुके पड़े काम को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी कानपुर देहात डॉ दिनेश चन्द्र ने कस्बा कंचौसी पहुंचकर किसानों को शासनादेश के अनुसार भूमि का मुआफजा दिए जाने की बात कही। 


*कंचौसी।औरैया*

बताते चले कि कस्बा कंचौसी में 39.9  करोड़ रुपयों की स्वीकृत धनराशि से बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य पिछले वर्ष जून में शुरू हुआ था।कस्बा कंचौसी में रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण में किसानो ने भूमि का सही मूल्य न मिलने व भूमि अधिग्रहण में मनमानी का आरोप लगाते हुए किसानों ने निर्माणाधीन ओवर ब्रिज का काम 2 माह पहले रुकवा दिया था ।किसानों सुरेश, अखिलेश, ओमप्रकाश, सुरेन्द्र प्रताप, गजेन्द्र आदि ने आरोप लगाया कि भूमि अधिग्रहण के समय भूमि का प्रतिकर सर्किल रेट का दो गुना भुगतान किया जाएगा ।भूमि का मुवाजा  अभी तक नही मिला और सेतु निगम द्वारा ओवर ब्रिज का निर्माण शुरू करा दिया गया ।बुधवार को कस्बा कंचौसी पहुंचे जिलाधिकारी कानपुर देहात डॉ दिनेश चन्द्र ने ओवर ब्रिज निर्माण कार्य मे अधिग्रहण की गई भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया ।जिसके बाद किसानों से बातचीत की ।जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र ने कहा कि सेतु निगम ने प्रार्थना पत्र न देकर भूमि का मूल्यांकन तहसील स्तर पर कराया गया जबकि शासनादेश के अनुसार अपर जिलाधिकारी वित्त एडीएम भूमि अध्यापिति कानपुर नगर व टीम ने अन्य सदस्यों द्वारा भूमि का मूल्यांकन तय किया जाना चाहिए ।इसी वजह से भूमि के मूल्यांकन में भ्रम की स्थित पैदा हुई है उन्होंने कहा कि शासनादेश के अनुसार भूमि का मूल्यांकन किया जाएगा ।साथ ही वर्तमान तथ्य के हिसाब से मुवाजा  दिया जाएगा ।अकबरपुर लोक सभा से सांसद देवेन्द्र सिंह उर्फ भोले सिंह
ने कहा किसानों के साथ अन्याय नही होने देंगे ।किसानों की मांगों के लेकर अगर जिले से बात नही बनती है तो इसके लिए लखनऊ जाकर अधिकारियों से बात करेंगे। स्थलीय निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त कानपुर देहात साहब लाल, उपजिलाधिकारी डेरापुर ऋषिकान्त राजवंशी ,तहसीलदार डेरापुर लाल सिंह ,परियोजना प्रबंधक राकेश गुप्ता ,प्रोजेक्ट मैनेजर अरुण गुप्ता ,राजेन्द्र सिंह उर्फ राजू सिंह कानूनगो सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।