Skip to main content

DlightNews बीपीमिश्र Gorakhpur

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही हत्याएं, बच्चियों के साथ दुष्कर्म, लूट की घटनाएं एवं बलिया में जय प्रकाश पाल की निर्मम हत्या को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी के नेतृत्व में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने राज्य में अनियंत्रित अपराध बिषय पर जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौपा जिला पार्टी के बेतियाहाता कार्यालय से चलकर ज्ञा्पन सौपने जातें समय कार्यालय पर टीडीएम तिराहे पर अलहलादपुर व रीढ साहब धर्मशाला पर पूलिस से झड़प के बाबजूद भी पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर ज्ञापन सौंपा
महोदया,
उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति अत्यंत गम्भीर है। हत्या, लूट, अपहरण,बलात्कार की घटनाएं रोज ही घट रही है और प्रदेश की भाजपा सरकार इस पर नियंत्रण पाने में पूर्णतया विफल है। प्रदेश में बेलगाम अपराध और बेखौफ अपराधी सत्ता संरक्षण में पल रहे हैं। जनता अपने को असुरक्षित मान रही है। चारों तरफ भय और आतंक का माहौल है।भाजपा राज में सर्वाधिक असुरक्षित महिलाएं एवं बच्चियां है। महिलाओं के साथ 2017 में 56011, वर्ष 2018 में 59445, वर्ष 2019 में 59853 अपराध हुए हैं। राष्ट्रीय अपराध ब्यूरो की रिपोर्ट के अनुसार पूरे भारत में अपराधों के सापेक्ष 14.3 प्रतिशत अपराध संख्या उत्तर प्रदेश में होने से उसे अपराधों के मामले में प्रथम स्थान प्राप्त होता है। ध्वस्त कानून व्यवस्था का आलम तो यह है कि बलिया में 15 अक्टूबर 2020 को दिनदहाड़े राशन दुकान के आवंटन की पंचायत में हुए विवाद में भाजपा नेता ने एक युवक को गोली मार दी। इस समय एसडीएम और सीओ भी मौजूद थे। पुलिस की पकड़ में आने के बाद भी आरोपी को भाग जाने दिया गया। बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाओं से सभी लोग विचलित हैं। प्रदेश में किसी भी अपराधी को अपराध करने में जरा भी संकोच या शर्म नहीं होती है क्योंकि उसे सत्ता का संरक्षण मिलने का भरोसा होता है। कैसी विडम्बना है कि भाजपा सरकार दलितों, वंचितों और समाज के कमजोर वर्गों के हितों की पूर्णतया अनदेखी कर रही है। हाथरस में दलित बेटी के साथ दुष्कर्म और उसकी नृशंस हत्या के बाद आधी रात को पुलिस ने उसका शव जला दिया पुलिस-प्रशासन का यह रवैया भी अत्यंत शर्मनाक रहा है। कई किशोरियों ने रेप की घटनाओं के बाद ग्लानि में आत्मदाह कर जान दे दी। न केवल हाथरस अपितु बलरामपुर, आजमगढ़, बुलन्दशहर, भदोही, लखनऊ, बाराबंकी,बागपत, मेरठ, फतेहपुर, अलीगढ़, उन्नाव, लखीमपुर खीरी, मथुरा, महाराजगंज और प्रयागराज में भी हैवानियत की घटनाओं से प्रदेश की बदनामी हुई है।जनपद गोरखपुर में आदिवासी समाज के 12 वर्षीय शैलेश गौड़ की गला दबा कर निर्भय हत्या सत्ता संरक्षित अपराधियों द्वारा कर दी गयी। जनपद गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र में खुटहन में जंगल अयोध्या दास निवासी हीरा लाल चौहान के पुत्र राणा चौहान की निर्मम हत्या कर दी गयी जनपद गोरखपुर के ही थाना शाहपुर के रामजानकी नगर में एक बुजुर्ग महिला और उसके नाती की निर्मम हत्या कर दी गयी दिनांक 18 अक्टूबर 2020 को गोरखनाथ मंदिर के सामने देवरिया जनपद की बलात्कार पीड़िता ने आत्मदाह करने का प्रयास किया।पुलिस की लीपापोती और अपराधियों को सत्ता द्वारा संरक्षण से कानून मानने वाले नागरिक विचलित हैं।
महोदया,
भाजपा सरकार के कार्यव्यवहार से प्रदेश में हर तरफ आक्रोश है। नागरिक अपने जानमाल की सुरक्षा के लिए हर क्षण चिंतित रहते हैं। महिलाओं की जिंदगी असुरक्षित है।विपक्ष पर सरकार हमलावर है। जनधन की सुरक्षा जैसी कोई चीज नज़र नहीं आती है। हर दिन मानवता को शर्मसार करने वाली घटनाएं हो रही है। प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या हो रही है।निश्चित रूप से प्रदेश में संवैधानिक संकट की स्थिति है। सत्तारूढ़ सरकार ध्वस्त कानून व्यवस्था को सम्हालने में पूरी तरह विफल है। प्रदेश में विकास अवरूद्ध है। जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। इन स्थितियों में गम्भीर प्रश्न है कि जनधन की सुरक्षा मिलेगी या नहीं? जनता की सुरक्षा का क्या होगा? प्रदेश में संवैधानिक मर्यादा का पालन होगा या नहीं? हमें आशा है कि आप अपने संवैधानिक दायित्व का निर्वहन करेंगी।जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी निवर्तमान महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम अखिलेश यादव अवधेश यादव रजनीश यादव यशपाल रावत विजय बहादुर यादव अमरेन्द्र निषाद रुपावती बेलदार मनुरोजन यादव मिर्जा कदीर बेग जयप्रकाश यादव मुन्नी लाल यादव जितेंद्र सिंह दूधनाथ मौर्या अमित सिंह सैथवार सिंहासन यादव संजय पहलवान कृष्ण कुमार त्रिपाठी हाजी शकील अंसारी प्रमोद यादव राघवेंद्र तिवारी राजू कीर्तिनिधि पांडे देवेंद्र भूषण निषाद हीरा लाल यादव राम अजोर मौर्य विक्रम यादव बाबूराम यादव सुमन पासवान नंदलाल कनौजिया रमेश यादव बिट्टू यादव नरसिंह यादव जावेद खान बेचूलाल साहनी अशोक चौहान राम औतार विश्वकर्मा गौरव प्रकाश गरीश दुबे कपिल मुनि यादव रामप्रवेश यादव चंद्रभान प्रजापति लाल बहादुर पासवान विनोद विश्वकर्मा विनोद यादव राजेश यादव घनानंद यादव सिकंदर यादव आदित्य सिंह चंद्र प्रकाश शुक्ला एहतेशाम खान राहुल यादव रामजीत यादव अजय यादव संतोष गौड़ मनोज यादव सुरेंद्र निषाद सुधीर यादव मोहम्मद शाहिद अजय यादव श्यामदेव निषाद बिंदा देवी आनंद राय अशोक चौधरी विनोद विश्वकर्मा अभिषेक यादव धर्मेंद्र यादव अकरम खान सोनू पांडे अशोक यादव दुर्गेश यादव सुरेंद्र यादव सुरेन्द्र मौर्य आफताब अहमद शिव शंकर गौड़ चर्चिल अधिकारी आजम लारी उर्मिला देवी नमिता सिंह सुशीला भारती रणजीत पासवान आफताब शमा परवीन पतासी देवी गौड़ अभिषेक यादव व्यंकटेश तिवारी इमरान खान सिराजुद्दीन रहमानी विकास यादव कक्कू विजेंद्र अग्रहरि अनूप यादव राजीव यादव राज मंगल यादव सोनू यादव राहुल त्रिपाठी अमीरूद्दीन अंसारी सद्दाम हुसैन शकील शाही मोहम्मद अली सहादत अली सिद्दीकी गोलू यादव रामा यादव राजेश सिंह अब्दुल कयूम आदि मौजूद रहे

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।