Skip to main content

DlightNews

किसान विरोधी बिल वापस ले सरकार- दिलीप वर्मा
राष्ट्रवादी जनतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दिलीप वर्मा ने केंद्र सरकार से किसान विरोधी बिल तुरंत वापस लेने की मांग की। पार्टी की ओर से जारी एक ज्ञापन में उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है। पूरे देश में इस समय आर्थिक संकट अपने चरम पर हैं। बेरोजगारी की समस्या दिनों दिन विकराल रूप धारण करती जा रही है। छोटे दुकानदार एवं व्यापारी वर्ग के सामने जबरदस्त आर्थिक कठिनाइयां पैदा हो गई हैं। मजदूरों के सामने रोजी रोटी की किल्लत है। ऐसे समय में इन मुद्दों से देश की जनता का ध्यान हटाने के लिए केंद्र सरकार किसान विरोधी बिल लाई है। जोकि सर्वथा अनुचित है। देश की 70% से अधिक आबादी कृषि पर निर्भर है। ऐसी स्थिति में किसान विरोधी विधेयक पूरी तरह से किसानों के हितों के खिलाफ है। तथा देश की जनता के साथ धोखा है। पहले भी भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण बेरोजगारी अन्य समस्याओं से इस बिल के विरोध में किसान भाई पहले से सड़कों पर हैं। पहले भी राष्ट्रवादी लोकतांत्रिक पार्टी किसान मजदूरों के ऊपर हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाती रही है। और हमेशा संघर्ष करती रही हैं। दिलीप वर्मा ने कहा कि सरकार इस बिल को पुनर्विचार एवं समीक्षा करने के साथ एवं तत्काल इस किसान विरोधी बिल को वापस लेने की मांग की है। श्री वर्मा बांदा जा रहे थे। लेकिन औंग कस्बे में रुक कर जिला अध्यक्ष राकेश यादव के आवास पर यह बातें कहीं। और कार्यकर्ता उपस्थित रहे मुस्ताक खान, जितेंद्र, वीरेंद्र सिंह समाज सेवक आदि लोग रहे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।