Skip to main content

DlightNews

*प्रेस विज्ञप्ति 14-07-2021*
*भारतीय आवाम एकता पार्टी लड़ेगी आगामी विधान सभा चुनाव*
*पार्टी जनहितार्थ एजेण्डे के साथ लड़ेगी विधानसभा चुनाव: युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष .*
*रिपोर्टर-बी.पी.मिश्र,गोरखपुर*

गोरखपुर!     भारतीय आवाम एकता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय ने आगामी 2022 विधान सभा चुनाव मे अधिकतम सीटों पर पार्टी के उम्मीदवारों को खड़ा करने का एलान किये.
राष्ट्रीय कार्यकारिणी मुख्य बाॅडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय कौशल पाण्डेय जी, राष्ट्रीय महासचिव मिर्जा इशरार अहमद जी,राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. शम्भू शरण पाण्डेय जी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एडवोकेट शम्भू शरण शुक्ल जी तथा प्रदेश सचिव पं.रमेश पाण्डेय जी के मार्गदर्शन व कुशल नेतृत्व मे उ.प्र. के सभी जिलों मे पार्टी के प्रचार प्रसार के साथ साथ कार्यकर्ताओं को जोड़ने व कुशल तथा योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जायेगा.
युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय ने कहा कि पार्टी का एजेंडा अन्य दलों से भिन्न है जिसमे सिर्फ समाज व देश हित मे बात कि गई है.प्रदेश के लाखों युवाओं के सहयोग से पार्टी को आगामी चुनाव मे बल मिलेगा.तत्पश्चात गोरखपुर नगर निगम के चुनाव मे भी पार्टी मेयर और सत्तर वार्डों के पार्षद के लिए भी कुशल वार्ड कार्यकर्ताओं को टिकट देने कि योजना बना रही है साथ ही बाहर से आये पार्टी मे लोगों को सर्वप्रथम सदस्यता दिलाकर उचित जगहों से टिकट देने का निर्णय मुख्य बाॅडी व युवा मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों कि सहमति से होगा!.
भारतीय आवाम एकता पार्टी छोटे से बड़े स्तर के सभी पदाधिकारियों का सम्मान करती है, तथा पार्टी द्वारा सक्रिय कार्यकर्ताओं को ही आगामी चुनावों मे टिकट दिया जाना सम्भव है. 
आगामी दिनांक 20 जुलाई दिन मंगलवार से विधान सभा चुनाव आने तक युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आदित्य पाण्डेय को अपने कार्यकर्ताओं व सदस्यों को एकजुट कर अधिक से अधिक सदस्य बनाने का प्रस्ताव रखा गया है जिसपर सबकी सहमति प्राप्त हुआ. पार्टी का स्लोगन-हम सबका है एक ही नारा भाईचारा भाईचारा यह साबित करता है कि पार्टी सम्पूर्ण समाज को एकसूत्र मे बाँधकर रखना चाहता है जो एकता मे शक्ति होने का सार्थक प्रमाण प्रस्तुत करता है. साथ ही पार्टी के युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय ने पार्टी की प्राथमिकता व उद्देश्यों के प्रति जानकारियाँ देते हुए युवाओं को अवगत कराया. जिसमे  एक भारत एक कानून, धर्मवाद व जातिवाद का बिरोधकर कर भाईचारा व एकता कायम करना, जातिगत आरक्षण समाप्त कर आर्थिक  आधार पर सभी वर्गों के गरीबों को आरक्षण, भयमुक्त शासन व प्रशासन प्रदान करना, भ्रष्टाचार पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाना व भारत को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना, दहेज प्रथा का बिरोध करना,वी.आई.पी. व्यवस्था समाप्त करना, किसी प्रकार कि हिंसा व तोड़ फोड़ पर अंकुश लगाना, सभी धर्मों मे आर्थिक समानता कायम कर जातिवाद, भेद-भाव, छुआ-छुत जैसे कुप्रथा को समाप्त करना, महिलाओं के सशक्तिकरण, स्वास्थय, शिक्षा, व रोजगार पर जोर ,कृषि के लिए सिंचाई,खाद,बीज,कृषि संयंत्र की किसान भाईयों को आसानी से व सस्ते दर पर उपलब्ध कराना, सरकारी नौकरी युवाओं के प्रतियोगी परिक्षा के आधार पर देना मार्कसीट के मेरिट सिस्टम से भर्ति समाप्त करना तथा अखण्ड भारत के निर्माण मे पार्टी के कार्यकर्ता सहयोग प्रदान कर समाजिक कुरितियों को दूर करें. कुलदीप पाण्डेय ने यह भी कहा कि युवा शक्ति इतना अधिक प्रबल होता है कि किसी भी राजनीतिक पक्ष की दिशा दशा पलट सकती है, युवा देश व राष्ट्र के कुशल निर्माता होते है,उनके कन्धों पर देश का उज्जवल भविष्य निर्भर है, पार्टी कि शक्ति युवा पीढ़ी है, जिसके सहयोग सेस आगामी विभिन्न चुनाव मे उम्मीदवार विजय होकर पार्टी का नाम ऊँचा करेंगे! आगामी 2022 चुनाव तक पार्टी के युवा पदाधिकारी व कार्यकर्ता 5 लाख सदस्य बनाने के लिए प्रयासरत रहेंगे!

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...