Skip to main content

DlightNews

*दिमागी बुखार से बचाव के लिए समय टीकाकरण जरूरी है: डाॅ वी.के.श्रीवास्तव*                  *रिपोर्टर-बी.पी. मिश्र,गोरखपुर*
आज दिनांक 21 जुलाई 2021 को कोविड प्रोटोकाॅल के साथ सी.आर.सी. गोरखपुर पूर्वी उत्तर प्रदेश में जापानी इंसेफलाइटिस से बचाव के लिए थरेपेटिक प्रबंधन विषय पर ई-परामर्श श्रृंखला की 121 वीं कड़ी का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता जे ई/ए ई एस के नोडल अधिकारी डाॅ वी के श्रीवास्तव ने कहा कि बुखार आने पर 102 और 108 नम्बर पर एम्बूलेंस सेवा पर काॅल करके तुरंत अस्तपताल का रूख करना चाहिए। यदि बच्चे को तेज बुखार है तो उसे पैरासिटामाॅल देनी चाहिए एवं पट्टी करनी चाहिए तथा झटका या दौरा आने पर करवट लिटाना चाहिए। शाम के समय उसे बाहर घुमाने से बचना चाहिए। साथ में यह भी कहा कि अचानक तेज बुखार, शरीर में कंपकपी, बच्चे का अचानक से बडबडाने या शरीर सुस्त पड जाने पर तुरंत डाक्टर की सलाह लेें। अन्य वक्ता सी.एच.सी. चौरी चौरा के डाॅ सचिन गुप्ता ने कहा कि जापानी इंसेफलाइटिस के रोकथाम हेतु पर्याप्त चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध है इसके लिए विभिन्न प्रकार की दवाईयों तथा टीकों का इस्तेमाल किया जाता है यदि मरीज डाॅक्टर के पास उचित समय पर पहुच जाए तो उसका इलाज संभव है।
यह कार्यक्रम राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान के निदेशक डाॅ0 हिमांग्शुदास के निर्देशन में हो रहा है। सी.आर.सी. गोरखपुर के रेजिडेन्ट कोर्डिनेटर श्री रवि कुमार ने कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि जे ई/ए ई एस की वजह से व्यक्ति में गंभीर स्तर की मानसिक तथा शारीरिक दिव्यांगता आ जाती है जिसके चिकित्सीय प्रबंधन में सी.आर.सी. गोरखपुर की भूमिका अहम है। उनके लिए सी.आर.सी. में विभिन्न प्रकार की चिकित्सीय तथा पुनर्वास सेवाएं जैसे फिजियोथरेपी तथा आक्यूपेशनल थरेपी, स्पीच थरेपी, विशेष शिक्षा तथा मनोवैज्ञानिक सेवाएं उपलब्ध है। 
कार्यक्रम समन्वयक श्री विजय गुप्ता ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में जापानी इंसेफलाइटिस के प्रभाव को देखते हुए सी.आर.सी. गोरखपुर लगातार जनजागरूकता के कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। सह-समन्वयक श्री नागेन्द्र पान्डेय जी ने प्रश्नोतर काल का संचालन किया तथा श्री राजेश कुमार यादव ने सभी के प्रति धन्यवाद् ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम में आनलाइन माध्यम से लगभग 100 लोगों ने प्रतिभाग किया।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।