स्टेट हेड संदीप सोनी के साथ नूर मोहम्मद शेख की रिपोर्ट
*मंदसौर विधायक द्वारा किया गया मुस्लिम यूथ फाउंडेशन का सम्मान।*
मध्य प्रदेश मंदसौर
मुस्लिम यूथ फाउंडेशन द्वारा किये जा रहे निरंतर जनहितेषी कार्यों एवं विशेष तौर से कोरोना काल में कोरोना से बचाव के लिए किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए मंदसौर विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया द्वारा मुस्लिम यूथ फाउंडेशन का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर विधायक श्री सिसोदिया ने कहा कि मुस्लिम यूथ फाउंडेशन के सम्मानीय सदस्यों द्वारा जिस भावना और पवित्र मन के साथ और विभिन्न चुनोतियों का सामना करते हुए बिना किसी भेद-भाव के जो कार्य किए गए हैं और जो निरंतर किए जा रहे हैं वो यकीनन प्रशंसा और सम्मान के लायक हैं। मैं फाउंडेशन के सभी सदस्यों को धन्यवाद प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ। शासन-प्रशासन के साथ मिलकर जब संगठन कार्य करता है तो एक और एक ग्यारह हो जाते हैं, और इस से जनसेवा को बल मिलता है।
Comments
Post a Comment