Skip to main content

DlightNews

*वीरांगना के कार्यक्रम में नवाज़ी गयी, अस्मिता चंद और चित्र देवी।*                 *रिपोर्टर-बी.पी.मिश्र,गोरखपुर*

गोरखपुर। वीरांगना, विशाल कश्यप की एक पहल की ओर से शहर के शाहपुर स्थित स्वर म्यूजिकल अकेडमी मे सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अस्मिता चंद एवं क्षेत्रीय मंत्री चित्रा देवी को अंग वस्त्र एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर वीरांगना की अध्यक्ष ऐश्वर्या पाण्डेय ने कहा कि वीरांगना, महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित है। देश के प्रमुख शहरों में इसका विस्तार किया जा रहा है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, उनमें आत्म रक्षा का भाव जागृत करना, स्वच्छता के प्रति में जागरुक करना ही वीरांगना का मुख्य उद्देश्य है। स्वर म्यूजिकल अकेडमी की निदेशक एवं वीरांगना की उपाध्यक्ष अर्पिता उपाध्याय ने बताया कि वीरांगना की अनूठी पहल के तहत पिंक लेटर बॉक्स की स्थापना जहां महिलाएं अपनी शिकायतों का निस्तारण किया जायेगा। कार्यक्रम में सलाहकार प्रवीण शास्त्री, डॉ. अमरनाथ जायसवाल, अरुण गुप्ता, प्रिया मिश्रा, को भी सम्मानित किया गया।
 कार्यक्रम में सलाहकार विजय श्रीवास्तव, कोऑर्डिनेटर संजय जायसवाल, शिवकुमार, अरुण गुप्ता, शशि राय, अनामिका, दीक्षा समेत कई लोग मौजूद थे।
कार्यक्रम का संयोजन राष्ट्रीय संयोजक अनुश्री जोशी का और संचालन प्रिया मिश्रा का रहा।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।