*सीआरसी गोरखपुर में कुष्ठ रोग से दिव्यांग हुए व्यक्तियों के पुनर्वास विषय पर आयोजित हुई वेविनार* *रिपोर्टर-बी.पी.मिश्र,गोरखपुर*
सीआरसी गोरखपुर में आज दिनांक 16 जुलाई 2021 को कुष्ठ रोग से दिव्यांग हुए दिव्यांग जनों के लिए एक वेविनार का आयोजन किया गया। ई-परामर्श श्रृंखला की कड़ी 115 में बतौर मुख्य वक्ता श्रीमान बीनू बेरी, अधीक्षक लेप्रोसी मिशन हॉस्पिटल अयोध्या ने अपना विचार व्यक्त किया। अपनी बात रखते हुए श्रीमान बेरी ने कहा कि कुष्ठ रोग पीड़ित व्यक्ति की उचित देखभाल करके उसे समाज की मुख्यधारा में जोड़ा जा सकता है। इसके अतिरिक्त उन्होंने कुष्ठ रोग से पीड़ित अनेक सफलता की कहानी भी बताई। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान के राष्ट्रीय निदेशक डॉ हिमांग्शु दास के निर्देशन में हो रहा है। सीआरसी गोरखपुर के रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर श्री रवि कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि कुष्ठ रोग बैक्टीरिया से होने वाला एक रोग है जिसमें व्यक्ति दिव्यांग भी हो सकता है। आज के कार्यक्रम समन्वयक तथा सीआरसी गोरखपुर के व्यवसायिक चिकित्सा विभाग के प्रवक्ता श्री अमित कुमार कच्छप ने कहा कि आज तक कुष्ठ रोग दिव्यांगता से पीड़ित व्यक्ति के लिए बहुत कम जागरूकता के कार्यक्रम हुए हैं इस बात को ध्यान में रखकर सीआरसी गोरखपुर ने ने इस विशेष प्रकरण का चयन किया है। सीआरसी गोरखपुर के पी एण्ड ओ अभिमन्यु मल्होत्रा ने प्रश्नोत्तर काल का संचालन किया तथा विशेष शिक्षक अरविंद कुमार पांडे ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम में ऑनलाइन माध्यम से लगभग 100 लोगों ने प्रतिभाग किया।
Comments
Post a Comment