Skip to main content

DlightNews

*गमी परिवारों मे शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव।*
*नर्मदा परियोजना पर बोले अरुण यादव हमने योजना बनाई थी लेकिन अब सरकार में नहीं है।*

*लोकेश राजपूत बागली।*

खंडवा लोकसभा संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव की हलचल अब बागली विधानसभा क्षेत्र में भी देखने को मिल रही है।लगातार अब राजनेता इस क्षेत्र में सक्रिय होते हुए दिखाई दे रहे हैं।वही कोरोना काल के दौरान जिन परिवारों में कोरोना से परिवार के सदस्य की मृत्यु हुई थी।उन परिवारों के यहां शुक्रवार के दिन कांग्रेस के पूर्व केंद्र मंत्री अरुण यादव शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे।
इस दौरान अरुण यादव ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार कुर्सी के लालच में चुनाव में व्यस्त थी।वही दुसरी ओर देश की जनता इस महामारी से जूझ रही थी।केंद्र में बैठी भाजपा सरकार सिर्फ कुर्सी के लालच में जनता को भूल गई और देश की जनता को इस महामारी के दौर में अपने परिवारों के सदस्यों को खोना पड़ा।उसी के चलते उक्त परिवारों के यहां शोक संवेदना व्यक्त कर उनसे चर्चा करने के लिए एक दिवसीय दौरे पर आए थे।
इस दौरान बागली विधानसभा के कई गांवो मे  पहुंचकर गमी परिवारों के यहां शोक संवेदना व्यक्त की गई।
इसी दौरान अरुण यादव ने कहा कि बागली में किसानों का आंदोलन चल रहा है।मै उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं कि वे नर्मदा के जल के लिए संघर्ष कर रहे हैं।और उन्हें करना भी चाहिए।बागली क्षेत्र से तीन परियोजनाएं जा रही है।लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि बागली क्षेत्र सूखा पड़ा है।कांग्रेश काम पर विश्वास करती है।15 साल से भाजपा की सरकार है उन्होंने कुछ नहीं किया।हमने 15 महीनों के कार्यकाल में कमलनाथ जी से बात करके बागली को पानी देने की बात कही थी और उन्होंने स्पेशल योजना बनाकर कार्य योजना बनाकर कार्य प्रारंभ किया था।लेकिन दुर्भाग्यवस वह कार्य योजना बीच में ही रह गई और अब सरकार भी नहीं है

पूर्व सांसद अरुण यादव के बागली क्षेत्र के दौरे में उनके साथ पूर्व जनपद अध्यक्ष रामेश्वर गुर्जर, अभिभाषक संदीप यादव , अभिभाषक कमल मसकोले, पूर्व विधायक स्वर्गीय श्याम होलानी के पुत्र मनोज होलानी कांटा फोड़, अशोक कप्तान हाटपिपलिया दिलीप गुर्जर अजीज मंसूरी आदि वरिष्ठ कॉन्ग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।