Skip to main content

DlightNews

प्रकाशनार्थ

गोरखपुर

22/07/2021


एएनम संविदा संघ की प्रदेश संयोजक को नज़रबन्द करना निंदनीय: निर्मला

अपने हक़ के लिए आवाज़ बुलंद करना अपराध नही: निर्मला

भाजपा का घिनौना चेहरा उजागर हो चुका है 2022 में जनता जवाब देगी: निर्मला

एएनएम संविदा संघ की प्रदेश संयोजक प्रेमलता पांडेय को लखनऊ न जाने का निर्देश देते हुए जिला प्रशासन ने उनके घर पर पांच पुलिस कर्मियों को ड्यूटी लगाते हुए नजरबंद कर दिया है। प्रेमलता पांडेय संविदा एएनएम की माँगों को लेकर लखनऊ जाकर मुख्य सचिव से मिलने जाने वाली थीं।एएनएम संविदा संघ पिछले कुछ महीनों से प्रदेश की 16 हजार संविदा एएनएम के गृह जनपद स्थानान्तरण, समायोजन होने तक 25 हजार रूपए मानदेय देने, रिक्त पदों पर समायोजन की मांग को लेकर आंदोलन कर रही हैं। आंदोलन के तहत विधायकों, सांसदों, मंत्रियों को ज्ञापन दिया जा रहा था और अपने काम की जगहों पर प्रदर्शन किया जा रहा था।इस सम्बंध में वे कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मिलने जाने वाली थी,कांग्रेस पार्टी की जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान, प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह के निर्देशानुसार प्रेमलता पांडेय से मिलने के लिए जा उनके सुभाष नगर स्थित मकान पर जा रही थी पर प्रेमलता पांडेय से सम्पर्क के दौरान पता चला कि उन्हें नज़रबन्द कर दिया गया है,इस संदर्भ में जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार ये रवैया जनहित में नही है यदि कोई महिला,कर्मचारी, छात्र, या कोई संगठन अपने मुद्दों को लेकर आवाज उठाता है तो ये सरकार उस देशद्रोह जैसे मुकदमो में फर्जी फंसा देती है या नज़रबन्द कर देती है,अपने हक की आवाज उठाने वाले हर नागरिक भाजपा सरकार में अपराधी कहलाता है,तानाशाही रवैया सरकार का जनता के लिए अच्छा नही,जनता सरकार इसलिए चुनती है कि वो उनकी परेशानियों का हल निकाल सके यहाँ तो भाजपा सरकार से यदि कोई परेशानी अपनी लेकर बात करे या आवाज उठाये तो उसे सरकार का विरोधी समझ गिरफ्तार कर देते है,बता दे कि प्रेमलता पांडेय संघ के पदाधिकारियों सहित अपनी मांगों को लेकर 23 जुलाई को लखनऊ जाकर मुख्य सचिव से मिलने की योजना बनायी थी। इसके लिए संघ की प्रदेश संयोजक प्रेमलता पांडेय गुरूवार को लखनऊ जाने वाली थीं लेकिन आज शाम को प्रेमलता पांडेय को एक अधिकारी ने बुलाया और उन्हें 23 तक घर में ही रहने और कहीं बाहर न जाने का निर्देश दिया। प्रेमलता पांडेय नेताजी सुभाष नगर में रहती हैं। देर शाम श्रीमती पांडेय के घर पर पांच पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई। एएनएम संघ की प्रदेश संयोजक प्रेमलता पांडेय ने बताया कि उन्हें और उनके पति के घर में नजरबंद कर दिया गया है।

*रिपोर्टर-बी.पी.मिश्र,गोरखपुर*

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।