*थैलीसेमिया से पीड़ित दिव्यांग जनों हेतु सीआरसी गोरखपुर में आयोजित कराया रक्तदान शिविर* *रिपोर्टर-बी.पी.मिश्र,गोरखपुर* 29 जुलाई 2021 को सीआरसी गोरखपुर ने लाइफ लाइन ब्लड बैंक के साथ मिलकर थैलीसेमिया से पीड़ित दिव्यांग जनों के लिए एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सीआरसी के स्टाफ और अन्य लोगों ने प्रतिभाग कर रक्तदान किया। इस अवसर पर कार्यक्रम समन्वयक नीरज मधुकर तथा सह-समन्वयक नागेंद्र पांडे अपने साथी वॉलिंटियर्स के साथ मौजूद रहे। राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान देहरादून के निदेशक डॉ हिमांग्शु दास तथा सीआरसी गोरखपुर के रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर श्री रवि कुमार ने कार्यक्रम के प्रति शुभकामना व्यक्त की।
शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।
Comments
Post a Comment