Skip to main content

DlightNews

*दिव्यांग बच्चों हेतु गृह आधारित कार्यक्रम प्रबंधन विषय पर आयोजित हुई सीआरसी गोरखपुर में ऑनलाइन अभिभावक संगोष्ठी।*                        *रिपोर्टर-बी.पी.मिश्र,गोरखपुर*
आज दिनांक 20 जुलाई 2021 को सीआरसी गोरखपुर में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए एक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी को सीआरसी लखनऊ के व्यवसायिक चिकित्सा विभाग के नैदानिक सहायक श्री अमित कुमार ने संबोधित किया। अपनी बात कहते हुए उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों को घर पर ऐसे क्रियाकलाप में लगाना चाहिए जिससे उनका संवेदी विकास हो हो सके। संगोष्ठी को सीआरसी गोरखपुर के नैदानिक मनोविज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक श्री राजेश कुमार ने भी संबोधित किया। श्री कुमार ने कहा कि दिव्यांग बच्चों की मनोवैज्ञानिक क्षमता को देखते हुए उनके लिए कार्यक्रम बनाना चाहिए। जिससे उनका ज्यादा से ज्यादा व्यवहार परिमार्जन हो सके। विशेष शिक्षा विभाग के सहायक प्राध्यापक श्री नीरज मधुकर ने दिव्यांग बच्चों को घर पर पढ़ाने-लिखाने की  क्रिया का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें अधिक से अधिक घर के वातावरण में पढ़ने लिखने का अवसर प्रदान करना चाहिए। जरूरत पड़ने पर उन्हें घर की सामग्री से गिनती आदि की क्रिया करवानी चाहिए। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन  सशक्तीकरण संस्थान के निदेशक डॉ हिमांग्शु दास के निर्देशन में हो रहा है। सीआरसी गोरखपुर के रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर श्री रवि कुमार ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान भी सीआरसी अपनी सुविधाएं नियमित रूप से ऑनलाइन माध्यम से दिव्यांग जनों तक पहुंचा रही है। आज के कार्यक्रम समन्वयक श्री अरविंद कुमार पांडे ने कार्यक्रम का संचालन तथा श्री नागेन्द्र पांडे जी ने प्रश्नोत्तर  काल का संचालन किया तथा श्री राकेश पांडे ने सबके प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।