*दिग्विजयसिंह पर हुए प्रकरण के विरोध व वापस लेने के लिए किया विरोध प्रदर्शन*
देवास के काँटाफोड में- पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य दिग्विजयसिंह पर हुई एफआईआर के विरोध में ब्लॉक कॉंग्रेस काँटाफोड व नगर कांग्रेस द्वारा पीसीसी सदस्य मनोज होलानी व राजाराम यादव के नेतृत्व में उग्र विरोध प्रदर्शन किया। जिस पर कोंग्रेसियो द्वारा जमकर नारेबाजी की गई शिवराजसिंह चौहान डरता है पुलिस को आगे करता है प्रशासन की तानाशाही नही चलेगी नही चलेगी इस दौरान प्रकरण वापस लेने हेतु राज्यपाल के नाम का ज्ञापन थानाप्रभारी लीला सोलंकी को सौपा।प्रदर्शन के दौरान पीसीसी सदस्य मनोज होलानी ने कहा कि लोकतांत्रिक देश मे प्रदर्शन करने की सबको अनुमति है किंतु दूसरी ओर शाशन के नुमाइंदे झूठे प्रकरण दर्ज करने में रमे हुए है।जिला प्रवक्ता निर्मल पुरोहित ने सरकार की कड़ी आलोचना करते हुये वर्तमान सरकार अंग्रेजो के नक्शे कदम पर पैर बढ़ाते हुए आगे है ।
इस अवसर पर मुकेश राठौर,, श्रीनिवास तिवारी,कैलाश अमोदिया,गणपति शर्मा शिव परमार,किरण रत्नपारखी, गुरमीत भाटिया, अर्पित जायसवाल,महेश बराया ,शैलेश तिवारी विष्णु मीणा कमल पाराशर, संदीप वर्मा,ललित सोनी सहित सैकड़ों कॉंग्रेसी उपस्थित थे।ज्ञापन का वचन नगर अध्यक्ष श्री निवास ने किया देवास से अभिषेक जोशी की रिपोर्ट
Comments
Post a Comment