*आरोग्यं उप स्वास्थ्य केंद्र मारूंगढ़ मे हैंड ओवर के चक्कर में डला है ताला*
झिरनिया:-- झिरनिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत 34 उप स्वास्थ्य केंद्र हैं जिनमें से अभी 15 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर रंग रोपण एवं रिपेयरिंग कर उन्हें नया रूप देकर आरोग्यं उप स्वास्थ्य केंद्र में परिवर्तित किया जा रहा है जिसके चलते सारे कार्य ठेकेदारों के द्वारा करवाए जा रहा है। जिसमें 1 आरोग्यं उप स्वास्थ्य केंद्र पर 3 से 3 लाख 50,000 रुपए खर्च किए जा रहे हैं। ठेकेदारों द्वारा पुराने भवनों की रिपेयर को नया बता कर हेंड ओवर की बात कर रहे है। जबकि उक्त ठेकेदार को 15 उपस्वास्थ्य केंद्रों का टेंडर मिला है जिनमें से 8 कंप्लीट हो गए 7 शेष बाकी है उसके उपरांत भी ठेकेदार द्वारा कामों में गुणवत्ता नहीं लाई जा रही है । ऐसा ही एक मामला चिरिया के आरोग्यं उप स्वास्थ्य केंद्र के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मात्र 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित आरोग्यं उप स्वास्थ्य केंद्र मारूगढ़ में देखने को मिला जहां पर हैंड ओवर के चक्कर में ठेकेदार ने ताला जड़ रखा है।
इस संबंध में ठेकेदार से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि पूरा काम हो गया है अभी हैंडओवर नही हुआ है आवश्यक सामान अंदर होने की वजह से बाहर ताला लगाया गया है।
*देवेश पाटिल ठेकेदार बिस्टान*
एक सप्ताह पहले विजिट की थी ठेकेदार ने दो तीन दिन में काम कम्प्लीट करने को कहा था।कल फिर जाकर देखूँगा।
Comments
Post a Comment