Skip to main content

DlightNews

*मध्य प्रदेश से विशेष संवाददाता नूर मोहम्मद शेख की रिपोर्ट

इंदौर 
धार

 शादी का झांसा देकर 10 वर्षो तक करता रहा दुष्कर्म, डॉक्टर आरोपी फरार।

 धार जिले के धरमपुरी में दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें डॉक्टर आरोपी शादी का झांसा देकर 10 वर्षों तक शिक्षिका युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। 21 जून को आरोपी दूसरी लड़की से ब्याह भी रचा लिया। आरोपी के मामा से पीड़िता के परिवार को सूचना मिली। जिसके बाद पीड़िता ने अपने पिता के साथ जाकर थाने पर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। आरोपी डॉक्टर फरार है। धरमपुरी थाना क्षेत्र के पगारा जामन्या निवासी दिलीप पिता श्याम ठाकुर युवती के पास वाले मकान में रहता था। दोनों पढ़ाई में अव्वल थे। दोनों एक दूसरे को पसंद करते थे। एक ही समाज होने कारण दोनों परिवारों में नोकरी के बाद शादी की बात पर राजी थे। पीड़िता 2009 में शासकीय सेवा में शिक्षिका बन गई। जबकि आरोपी डॉक्टर बनना चाहता था। पीड़िता ने अपने परिवार की जानकारी में आरोपी दिलीप को एमबीबीएस और पीजी अपने वेतन से खर्च कर ना उसे डॉक्टर बनाया, बल्कि उसे महंगी बाईक और 10 लाख की कार भी लोन लेकर दिलवाई। 2010 से 2019 तक लगातार शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाता रहा। पीड़िता ने गांव में आरोपी के टपरिनुमा कच्चे मकान को करीब 8 से 10 लाख खर्च कर पक्का बनवाने की मदद की। लेकिन 2017 में डॉक्टर बनने के बाद आरोपी करुणा हॉस्पिटल सेंधवा में बतौर चाइल्ड स्पेसलिस्ट नोकरी भी करने लगा। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को शादी से इंकार करने लगा। पीड़िता और परिवाजनों ने आरोपी को मनाने की कोशिश भी की, लेकिन आरोपी ने बात करना ही बन्द कर दी। 21 जून 2021 को आरोपी डॉ दिलीप ठाकुर ने किसी अन्य लड़की से ब्याह रचा लिया। इसकी भी जानकारी आरोपी के मामा से पीड़िता के परिवार को मिली। जिसके बाद पीड़िता ने अपने पिता के साथ थाना धरमपुरी पर जाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई।अब डॉक्टर फरार है। पुलिस जल्द पकड़ने की बात कह रही है। पीड़िता अब आरोपी डॉक्टर को सजा करवाने के साथ उसका मेडिकल काउंसिल से रजिट्रेशन रद्द करवाने पर अड़ी है।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...