Skip to main content

DlightNews

*राप्ती का जल स्तर बढ़ा रेस्क्यू टीम ने लोगों को बचाया*नागरिक सुरक्षा व एसडीआरएफ टीम ने किया मॉकड्रिल_ डॉ. अमरनाथ जायसवाल*          *रिपोर्टर-बी.पी.मिश्र,गोरखपुर*
गोरखपुर। लगातार हो रही बारिश की वजह से राप्ती नदी के किनारे बसे गाँवो में बाढ़ आ गई। जिसकी वजह से लोगों को नागरिक सुरक्षा व एसडीआरएफ की टीम ने रेसक्यू कर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया। नागरिक सुरक्षा गोरखपुर व एसडीआरएफ, गोरखपुर द्वारा संयुक्त रूप से बाढ़ से बचाव के लिए आज राप्ती तट पर स्थित गुरु श्री गोरक्षनाथ घाट पर वार्डनों को प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही मॉकड्रिल करके बताया गया कि बाढ़ के समय कैसे पानी मे फँसे या डूब रहे लोगो को बचाया जा सकता है । चूंकि नागरिक सुरक्षा विभाग आपदा के समय फर्स्ट रिस्पांडर की भूमिका में कार्य करता है । आज प्रशिक्षण के माध्यम से बाढ़ जैसी आपदा से बचाव के लिए लोगो को तैयार किया गया। आज प्रातः नागरिक सुरक्षा व एसडीआरएफ को सूचना मिली कि राप्ती का जलस्तर बढ़ जाने के कारण आस पास के गाँवो में बाढ़ आ गयी हैं । कई लोग बाढ़ के पानी से घिर गए है। सूचना प्राप्त होते ही दोनों विभागों के सदस्यो की टीमें स्टीमर, लाइफ सपोर्ट उपकरण, एम्बुलेंस, आक्सीजन इत्यादि के साथ रेस्क्यू के लिए राप्ती तट के किनारे पहुँच गयी । लगातार हो रही बारिश से बाढ़ के कारण नदियों के उफान पर होने की वजह से रिहायशी इलाकों में पानी भर गया था। जिसके लिए एसडीआरएफ, नागरिक सुरक्षा की टीमें राहत और बचाव कार्य में लगी हुई थी। लगातार लोगों को बाढ़ग्रस्त इलाकों से निकालकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया। टीमों को कमांड कर रहे नागरिक सुरक्षा के उपनियंत्रक सत्य प्रकाश सिंह व एस डीआरएफ कमांडर ने बताया इस दौरान 05 लोगों को रेस्क्यू बाहर निकाला गया। अन्य सभी को पहले ही अलर्ट कर दिया गया था। हम लोगों की आपदा के समय फर्स्ट रिस्पांडर की भूमिका होती है इसलिए समय समय पर अभ्यास, प्रदर्शन व मॉकड्रिल करके लोगों को जागरूक किया जाता है कि आपदा के समय हमें किस प्रकार सूझबूझ से कार्य करना है । टीम का प्रदर्शन देखकर उपस्थित वार्डनों व नागरिकों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। मॉकड्रिल कार्यक्रम में नागरिक सुरक्षा के उपनियंत्रक सत्य प्रकाश सिंह, एसडीआरएफ कम्पनी कमांडर मनोज कुमार सिंह, मेजर राम प्रकाश राय,सहायक उपनियंत्रक वेद प्रकाश यादव, सहायक उपनियंत्रक बनवारी लाल,वरिष्ठ स्टाफ ऑफिसर राम कृष्ण मिश्रा, रेकी अफसर डॉ. आशीष श्रीवास्तव, कोतवाली टीम कमाण्डर विकास जालान, आईसीओ डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, पोस्ट वार्डेन विजय उपाध्याय, हरि नारायण दुबे, गुफरान कदर, कु.जुली भारती, नीलू भारती, जाहिद अली, ज्ञानेन्द्र चतुर्वेदी, फैज अहमद,जनार्दन जायसवाल, राजन चौरसिया, रितेश गुप्ता, प्रशांत कुमार,नीलम विश्वकर्मा, प्रियंका श्रीवास्तव, अभिषेक सोनकर, आरक्षी प्रदीप विश्वकर्मा, प्रदीप दुबे, उमेश यादव,रवि प्रकाश मौर्या, विक्की जायसवाल, सुमित त्रिपाठी, अनूप लाल चौधरी सहित अनेकों सदस्यों की उपस्थिति रही ।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

*उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया* जून 12, 2025 दीपक टण्‍डन उज्जैन, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम एवं उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा बुधवार ,11 जून को उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत भूखण्ड कं. 20, 30, 59 एवं 64 पर कुल 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया। उक्त भुखण्डो को लगभग 40-45 वर्ष पूर्व आवासीय उ‌द्देश्य के लिये लीज पर भूखण्ड आवंटित किये गये थे। उक्त भूखण्डो पर विगत कई वर्षों से रहवासियों द्वारा लीज की शर्तों का अत्यधिक उल्लंघन जैसे रहवासी उपयोग के स्थान पर व्यवसायिक उपयोग किया जाना, भूखण्डों को बिना विकास प्राधिकरण की सहमति के विक्रय किया जाना, भूखण्ड को विभाजित किया जाना इत्यादि किये जाने से उज्जैन विकास प्राधिकरण संचालक मण्डल द्वारा उक्त भुखण्डो की लीज वर्ष 2023 में निरस्त की गई थी। उक्त लीज निरस्ती के उपरात भुखण्ड कं. 20, 30, 59, 64 के अवैध कब्जे को हटाने हेतु उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा धारा 248 के अन्तर्गत आदेश पारित किया गये थे।बुधवार, 11 जून को जिला प्र...