Skip to main content

DlightNews

*प्रेमिका से मिलने गया था युवक, कुएं में मिली लाश*

लखनऊ प्रयागराज के गंगापार के हंडिया इलाके में युवक की हत्या कर लाश को कुएं में फेंकने का मामला सामने आया है। युवक अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। उसकी लाश कुएं से बरामद हुई है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए उसकी प्रेमिका और तीन भाइयों को हिरासत में ले लिया है।  फिलहाल पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है।गंगापार के उतरांव थाना अंतर्गत चिथौली गांव निवासी मुकेश कुमार (22)  अपने बड़े भाई सुरेश कुमार के साथ शहर के कीडगंज थाना अंतर्गत बैहराना में फल का ठेला लगाता था।शनिवार को मुकेश अपने बड़े भाई की बाइक लेकर घर जाने के लिए निकला था। रविवार तक वह न तो घर पहुंचा और न ही वापस लौट कर आया। इससे परेशान उसके भाई ने सोमवार को हंडिया कोतवाली में उसकी गुमशुदगी की तहरीर दी। उन्होंने शक जताया कि उसका भाई मुकेश सैदाबाद में रहने वाले एक रिश्तेदार के यहां गया था जिसकी बेटी के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। वहीं से कुछ गड़बड़ हुई है।सोमवार शाम को उसकी बाइक सैदाबाद में सड़क के किनारे लावारिस खड़ी मिली थी बुधवार को पुलिस ने उसकी प्रेमिका को हिरासत में लिया। उसके बाद उससे पूछताछ शुरू की। सख्ती से पूछताछ करने के बाद बुधवार रात में 9: 30 बजे लड़की ने बताया कि मुकेश मर चुका है। उसकी लाश गांव के बाहर कुएं में पड़ी है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर गांव के बाहर रात में 10: 30 बजे कुएं से मुकेश का शव निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मुकेश के भाई सुरेश ने आरोप लगाया कि उसके भाई की हत्या लड़की और उसके घरवालों ने की है क्योंकि मुकेश अक्सर युवती से बात करता था और मिलने जाया करता था। मुकेश का प्रेमिका से मिलना लड़की के घरवालों को को पसंद नहीं था। इसी वजह से उसकी हत्या कर दी गई है। आरोप के आधार पर पुलिस ने लड़की और उसके तीन भाइयों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधीक्षक गंगापार धवल जायसवाल ने बताया कि हिरासत में लिए गए चारों लोगों से पूछताछ की जा रही है। अभी यह साफ नहीं है कि मुकेश की हत्या हुई है या उसने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि उसकी मौत का कारण क्या है।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।