Skip to main content

DlightNews

*कुलदीप पाण्डेय कोरोना योद्धा सम्मान से सम्मानित*सम्मान मुझे जिम्मेदारी का एहसास दिलाता है:कुलदीप पाण्डेय*
*रिपोर्टर-बी.पी.मिश्र,गोरखपुर*
गोरखपुर समाज सेवा जैसे जनहितार्थ कार्य मे विगत आठ वर्षों से निरन्तर अग्रसर सामाजिक संगठन युवा जनकल्याण समिति द्वारा संचालित भारतीय युवा जनकल्याण समिति के संचालक व प्रदेश अध्यक्ष युवा समाज सेवी कुलदीप पाण्डेय को दैनिक जागरण परिवार द्वारा होटल क्लार्क मे गोरखपुर के मुख्य चिकित्साधिकारी सीएमओ डा. सुधाकर पाण्डेय जी के हाथों कोरोना योद्धा सम्मान प्राप्त हुआ.
युवा समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय को कोरोना संकट काल के समय निरन्तर सामर्थनुसार असहाय,जरुरतमंदो,झुग्गी-झोपड़ियों, हास्पिटलों सड़क के किनारे व मलिन बस्तियों मे जनमानस सेवा सुपर 30 मिशन मूहिम चलाकर हजारों लोगों को भोजन, राशन सामग्री,मास्क,सेनेटाइजर,साबुन बिस्किट पानी ब्रेड आदि उपयोगी वस्तुओं का वितरण करने पर कोरोना योद्धा सम्मान के लिए चयनित किया गया.
कुलदीप पाण्डेय सम्मान पाने का श्रेय अपने पिता पं. बृजेश पाण्डेय जी को दिये तथा भारतवर्ष के सभी कोरोना योद्धाओं को समर्पित करते हुए कहा कि कोरोना काल मे सभी कि एकजूटता को देखकर स्वयं समाज के लिए कुछ करने कि भावना जागृत हुई.यह सम्मान हमारे सामाजिक संगठन युवा जनकल्याण समिति के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं देश के सभी युवा समाज सेवियों को समर्पित है जिनके सहयोग व प्रेरणा से समाज के लिए लघु एवं बृहद स्तर पर कुछ नेक कार्य करने कि सिख मिलती रहती है.
कोरोना महामारी  मे सामर्थ व स्वेच्छानुसार सहयोग व दान करने के लिए हम और हमारी संगठन आगे आये वो सभी नर सेवा नारायण सेवा के उद्देश्यपरक रहा है!
सच्ची निष्ठा के साथ समाजसेवा करने वाले व्यक्ति सम्मान के हकदार होते है! सम्मान मिलने से व्यक्ति मे कार्यों के प्रति जिम्मेदारी बढ़ जाती है, तथा सम्मान एहसास दिलाता है.

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।