Skip to main content

DlightNews

मध्य प्रदेश से विशेष संवाददाता नूर मोहम्मद शेख की रिपोर्ट



रिटायर्ड फैक्ट्रीकर्मी की हुई अंधी हत्या का खुलासा*

*गलत काम (अप्राकृतिक कृत्य) करने के लिये मना करने पर मारपीट एवं गला दबाने के कारण गुस्से में आकर लोवर के नाड़े से गला घोंटकर रिटायर्ड फैक्ट्रीकर्मी की कर दी थी 

हत्या, करने वाले दोनों आरोपी 19 वर्षिय युवक एवं साढे सत्रह वर्षिय किशोर पुलिस की गिरफ्त में

जबलपुर, 


 थाना अधारताल अपराध क्रमांक 1002/21 धारा 302, 380,201,34 भा.द.वि.

  आरोपी* -
1- संजू मेहतो पिता राजू मेहतो उम्र 19 वर्ष निवासी बापू नगर रांझी
2- साढ़े सत्रह वर्षिय किशोर निवासी रांझी

 *जप्ती* - घटना में प्रयुक्त  लोवर का नाड़ा, मोटर सायकिल, एवं चुराये हुये कीपैड एवं टचस्क्रीन 2 मोबाईल ।

        थाना अधारताल में दिनाॅक 12-7-21 की देर रात श्रीमति रश्मी नामदेव उम्र 30 वर्ष निवासी दीक्षितपुरा कोतवाली ने सूचना दी थी कि उसके बडे भाई रामदास कठेरिया उम्र 65 वर्ष का वेदांत शारदा कालेानी गार्डन के पास कंचनपुर अधारताल में स्वयं का मकान है  मकान के निचले हिस्से मे किरायेदार रहता है, उपरी हिस्से में वह भाई रामदास के साथ रहती है। भाई रामदास अविवाहित थे एवं जीसीएफ से जूनियर वर्क मैनेजर के पद से रिटायर्ड थे, वह अपने दो बेटों के साथ भाई रामदास के घर पर रहती है, प्रत्येक शनिवार को अपनी ससुराल दीक्षितपुरा पति के पास चली जाती थी तथा सोमवार की शाम तक वापस लौट आती थी, हमेशा की तरह शनिवार को अपने दोनों बेटो के साथ दीक्षितपुरा ससुराल पति के पास चली गयी थी एवं सोमवार की शाम लगभग 5-15 बजे अपने बच्चों के साथ भाई रामदास कठेरिया के घर वापस पहुंची, भाई रामदास बिस्तर पर लेटे थे, आवाज लगाने पर कोई हरकत नहीं हुई, हृदय में पंपिंग की लेकिन कोई हरकत न होने पर अपने पति एवं 108 एम्ब्यूलेंस मे सूचना दी पति के पहुंचने पर सूचना पर पहुंची 108 एम्ब्यूलेंस से भाई रामदास को लेकर शाम  6-45 बजे रांझी अस्पताल पहुंची जहाॅ डाॅक्टर ने चैक कर भाई रामदास कठेरिया को मृत घोषित कर दिया।  सूचना पर थाना प्रभारी अधारताल श्री शेैलेष मिश्रा तत्काल हमराह स्टाफ के पहुंचे । मृतक रामदास के गले में हल्का निशान दिखाई पड़ने पर तत्काल घटित हुई घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, सूचना पर नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर/यातायात श्री संजय कुमार अग्रवाल  तथा पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)  भी मौके पर पहुंचे।
परिजनों से  पूछताछ करते हुये वरिष्ठ अधिकारियों एवं एफ.एस.एल. डाॅक्टर  सुनीता तिवारी की उपस्थति में पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।  
           दौरान मर्ग जांच  पीएम रिपोर्ट में डाक्टर द्वारा मृतक की मृत्यु गला घोंटकर होना लेख किया गया ।  घटना स्थल के निरीक्षण पर घटनास्थल से किसी मूल्यवान वस्तु का चोरी जाना नही पाया गया केवल मृतक के 2 मोबाइल एक कीपैड एवं एक टच स्क्रीन मोबाईल नहीं मिले, कमरे मे 2 सिम टूटी हुई पड़ी मिली थी जिसे जप्त करते हुये सम्पूर्ण जांच से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा रामदास  कठेरिया कीे गले में किसी पतली रस्सी या तार से गला घोंटकर मृत्यु कारित करना पाया जाने से अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 302 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया।
                *पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपी  की शीघ्र  पतासाजी कर गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर/यातायात श्री संजय कुमार अग्रवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल श्रीमति प्रियंका करचाम  के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी अधारताल श्री शैलेष मिश्रा  के नेतृत्व में  टीम गठित कर लगायी गयी।
                गठित टीम को विश्वसनीय मुखबिर से जानकारी प्राप्त हुई कि 3 युवक एक मोटर सायकिल मे दिनाॅक 12-7-21 को दोपहर में शारदा कालोनी कंचनपुर में घूम रहे थे जो कालोनी के नहीं थे, यह जानकारी लगते ही आसपास के सीसीटीव्ही कैमरे के फुटेज खंगालते हुये मोटर सायकिल के नम्बर का पता करते हुये   मोटर सायकिल के  मालिक के बापू नगर स्थित घर पर दबिश दी गयी एवं पूछताछ की गयी तो ज्ञात हुआ कि उक्त मोटर सायकिल को 14 वर्षिय किशोर दोपहर मे लेकर पैट्रोल डालने के लिये निकला था, 14 वर्षिय किशोर से पूछताछ की गयी तो बताया कि पैट्रोल डालने जाते समय बापू नगर का संजू मेहतो अपने एक दोस्त के साथ मिला, जो बोला कि हम दोनों को वेदांत शारदा कालोनी कंचनपुर तक छोड दो, तो वह दोनों मोटर सायकिल मे बैठाकर एक घर के सामने ले गया, समय लगभग दोपहर 2-45 का रहा होगा, जहाॅ संजू मेहतो अपने दोस्त के साथ उतरकर घर में जाने के लिये गेट के पास पहुंचा और मकान के निचले हिस्से में रहने वाले व्यक्ति से बोला कि अंकल ने बुलाया है, तो उस व्यक्ति ने कहा कि अंकल सो गये है, बाद मे आना तो कुछ दूर जाकर रूके और दुबारा संजू मेहतो अपने दोस्त के साथ चुपचाप गेट खोलकर उसकी मोटर सायकिल की चाबी लेकर यह कहते हुये कि रूको कुछ देर मे आते है, उपर चला गया, वह मोटर सायकिल लेकर 20-25 मीटर दूर गली में रूका रहा, लगभग 1 घंटे बाद संजू मेहतो अपने  देास्त के साथ लौटा तो हम तीनों रांझी वापस लौटे और अपने -अपने घरों को चले गये थे।
                   यह जानकारी लगते ही, सरगर्मी से तलाश कर संजू मेहतो उम्र 19 वर्ष निवासी बापू नगर रांझी को अभिरक्षा में लेकर सघन पूछताछ की गयी तो संजू महतो ने लोवर के नाड़े से  रामदास कठेरिया की गला घोंटकर हत्या करना स्वीकार करते हुये बताया कि वह 4 वर्ष पूर्व पनेहरा पैट्रोलपंप में कार एवं दुपहिया वाहन धोने का काम करता था, अंकल पनेहरा पैट्रोलपंप पैट्रोल डलवाने आते थे, तभी से जान पहचान हो गयी थी, अंकल के घर पर जब कोई नहीं होता था तो घर पर बुलाते थे एवं गलत काम (अप्राकृतिक कृत्य) कराते थे एवं पैसे भी देते थे , दिनाॅक 12-7-21 को अंकल के बुलाने पर अपने गाॅधी व्यायाम शाला निवासी  साढे सत्रह वर्षिय दोस्त के साथ अंकल के कमरे में पहुंचा तो अंकल हम दोनो को लेकर छत पर चले गये, छत पर कुछ देर बात करने के बाद नीचे कमरे मे आये, हम दोनों ने पानी पिया , पानी पीने के बाद उसका दोस्त कमरे के बाहर जाकर बेैठ गया, अंकल गलत काम  करने को कहने लगे, उसके मना करने पर अंकल थप्पड़ मारते हुये गला दबाने लगे, तो उसने गुस्से मे आकर अंकल को पलंग पर पटक दिया तथा पलंग पर पडे लोवर के नाडे से गला घोंट कर अंकल की हत्या कर दी एवं अंकल के दोनों मोबाईल की सिम निकालकर तोड़कर फेंक दी, तथा दोनों में मोबाईल लेकर कमरे से बाहर निकला और दोस्त को पूरी बात बताते हुये कीपैड मोबाईल दोस्त को दिया एवं टच स्क्रीन मोबाईल स्वयं रख लिया एवं  मकान के बाहर निकलकर  परिचित 14 वर्षिय लडके जिसके साथ मोटर सायकिल में आये थे के साथ दोनो मोटर सायकिल में बैठकर वापस रांझी पहुंचे और अपने अपने घरों को चले गये, परिचित 14 वर्षिय लड़के को कुछ नहीं बताया था।  सजू मेहतो एवं साढे सत्रह वर्षिय साथी की निशदेही पर कीपैड एवं टच स्क्रीन मोबाईल तथा लेावर का नाड़ा एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल पैशन प्रो एमपी 20 एनई 8628 जप्त करते हुये प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर दोनों को मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 *विशेष भूमिका* - अंधी हत्या का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी अधारताल श्री शैलेष मिश्रा, कार्यवाहक निरीक्षक विजय सरेठा, उप निरीक्षक महेन्द्र जैसवाल, भरत सिंह, सहायक उप निरीक्षक मोहन तिवारी, संतोष पाण्डे, नरोत्तम कौरव, प्रधान आरक्षक मनोज गोस्वामी, आरक्षक हितेन्द्र रावत, मोहन, देवेन्द्र, रीतेश, पंकज, जितेन्द्र, मनीेष पटेल 

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...