आज दिनांक 22 जुलाई 2021 भारतीय आवाम एकता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री शंभू शरण पांडे का आगमन हमारे ऑफिस कार्यालय पर हुआ.मेरी आशा ग्रुप के डायरेक्टर कुमारी अनु सिंह प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुमित सिंह और जनरल सेक्रेटरी सुनील त्रिपाठी द्वारा शाहपुर धर्मपुर में एक मीटिंग आयोजित की गई. जिसमें महिलाओं के रोजगार के संदर्भ में आवश्यक विचार -विमर्श किया गया. महिलाओ को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से मेरी आशा ग्रुप की स्थापना की गई. जिसमें लगभग 500 महिलाओं का समूह है, जिसमे विभिन्न उत्पादों का निर्माण करती हैं, इन महिलाओं को हमारी डायरेक्टर अनु सिंह का मार्ग निर्देशन मिलता है. किस तरीके से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाए, कोरोना काल में महिलाओं के द्वारा बनाए गए उत्पादों का क्रय- विक्रय नहीं हो रहा है, किस तरीके से क्रय- विक्रय कराया जाए इसकी विधिवत चर्चा हुई. महिलाओं के द्वारा बनाए गए विभिन्न उत्पाद हल्दी, चयनप्राश, फिनायल, सैनिटाइजर , पैड , बेग, मास्क आदि उत्पादों की शेलिंग बढ़ाने पर विचार विमर्श हुआ . आपने भरपूर सहयोग प्रदान किया,इसके लिए मैं दिल से हमारे राष्ट्रीय प्रवक्ता सम्भू शरण पांडे का मैं शुक्रगुजार हूं. जिन्होंने अपना कुछ समय हमारे ऑफिस कार्यालय पर दिया .(जनरल सेक्रेटरी) सुनील मणि त्रिपाठी। *रिपोर्टर-बी.पी.मिश्र,गोरखपुर*
शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।
Comments
Post a Comment