Skip to main content

DlightNews

*दृश्टिबाधित बच्चों के ब्रेल लेखन और पठन हेतु अभिक्षमता संवर्धन विषय पर सी.आर.सी. गोरखपुर ने किया आनलाइन वेविनार का आयोजन।* *रिपोर्टर-बी.पी.मिश्र,गोरखपुर*
आज दिनांक 13 जुलाई 2021 को कोविड प्रोटोकाॅल के साथ सी.आर.सी. गोरखपुर ने दृष्टि बाधित बच्चों के ब्रेल लेखन और पठन हेतु अभिक्षमता संवर्धन विषय पर सी.आर.सी. गोरखपुन ने एक आनलाइन वेविनार का आयोजन किया। बतौर मुख्य वक्ता डाॅ सुदीप कुमार दूबे, सहायक प्राध्यपक, दुर्गा बाई देशमुख कालेज आफ एजूकेशन, दिल्ली विश्व विद्यालय ने कहा कि दृष्टि बाधित बच्चों में स्पर्श क्षमता का विकास करना चाहिए जिससे उनको अक्षर-शब्द विधि एवं वाक्य विधि के माध्यम से बे्रल लेखन अभ्यास कराया जाना चाहिए।
यह कार्यक्रम राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान के निदेशक डाॅ0 हिमांग्शुदास के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। सी.आर.सी. गोरखपुर के रेजिडेन्ट कोर्डिनेटर श्री रवि कुमार ने कहा कि दृष्टि बाधित बच्चों के ब्रेल प्रशिक्षण हेतु अनेक उपाय हैं जिसकी जानकारी हेतु सी.आर.सी. गोरखपुर इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है।
कार्यक्रम समन्वयक एवं सी.आर.सी. गोरखपुर के ओ एण्ड एम अनुदेशक तथा विशेष शिक्षक श्री नागेन्द्र पान्डेय ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि दृष्टि बाधित बच्चों की पूर्व विद्यालयी तैयारी सामान्य बच्चों की भांति ही करायी जानी चाहिए तथा उन्हें स्पर्श शक्ति के विकास हेतु क्रिया कलाप कराया जाना चाहिए। सह-समन्वयक श्री राजेश कुमार यादव ने प्रश्नोतर काल का संचालन करते हुए सबके प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम में आनलाइन माध्यम से लगभग 100 लोगों ने प्रतिभाग किया।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।