Skip to main content

DlightNews

*कोविड़ 19 के दौरान दृष्टि बाधित बच्चों द्वारा महसूस की जाने वाली मनोवैज्ञानिक समस्याओं के समाधान हेतु सी.आर.सी. गोरखपुन ने आयोजित किया आनलाइन वेविनार का आयोजन।*
*रिपोर्टर-बी.पी.मिश्र,गोरखपुर*
आज दिनांक 19 जुलाई 2021 को कोविड प्रोटोकाॅल के साथ सी.आर.सी. गोरखपुर ने कोविड़ 19 के दौरान दृष्टिबाधित बच्चों द्वारा महसूस की जाने वाली मनोवैज्ञानिक समस्याओं के समाधान हेतु एक आनलाइन वेविनार का आयोजन किया गया। बता दें यह ई-परामर्शश्रृंखला की 116वीं कडी थी। बतौर वक्ता शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ के ओ एण्ड एम अनुदेशक, श्री नीरज दीक्षित ने कहाकि दृष्टि दिव्यांगजनोें को बाह्नय वातावरण में स्वतंत्रता पूर्वक आवागमन हेतु छडी तकनीक के माध्यम से प्रशिक्षण देना चाहिए तथा उनको आधुनिक तकनीक जैसे मोबाइल, इन्टरनेट आदि से जोडना चाहिए। जिससे वे समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें। कार्यक्रम के अन्य वक्ता श्री राजेश कुमार, सहायक प्राध्यापक, नैदानिक मनोविज्ञान विभाग, सी.आर.सी. गोरखपुर ने कहा कि अन्य दिव्यांगजनों के साथ-साथ कोविड काल में दृष्टि दिव्यांगजनोें ने भी अनेक प्रकार की मनोवैज्ञानिक समस्याओं का सामना किया है, जिसका यथासंभव समाधान सी.आर.सी. गोरखपुर ने अपने आनलाइन कार्यकमों के माध्यम से जनता तक पहुंचाने का काम किया है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण भूमिका भारत सरकार द्वारा संचालित मानसिक स्वास्थय पुनर्वास हेल्पलाइन किरण 18005990019 की है, इस हेल्पलाइन पर फोन करके कोई भी व्यक्ति अपनी मनोवैज्ञानिक समस्याओं का समाधान पा सकता है। उन्होंने आगे कहाकि अवसाद और तनाव से जूझ रहे व्यक्तियों को अपने जीवन षैली को बदलना चाहिए तथा लोगों से जुड़ना चाहिए। 
यह कार्यक्रम राष्ट्रीय दृष्टिदिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान के निदेशक डाॅ0 हिमांग्शुदास के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। सी.आर.सी. गोरखपुर के रेजिडेन्ट कोर्डिनेटर श्री रवि कुमार ने कहा कि दृष्टि बाधित बच्चों की मनोवैाानिक समस्याओ के समाधन हेतु विशेष प्रयास कीआवश्यकता है।
कार्यक्रम समन्वयक एवं सी.आर.सी. गोरखपुर के ओ एण्ड एम अनुदेशक तथा विशेष शिक्षक श्री नागेन्द्र पान्डेय ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि दृष्टि बाधित बच्चों की मनोवैज्ञानिक समस्याओं को ध्यान में रखकर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सह-समन्वयक श्री राजेश कुमार यादव ने प्रश्नोतर काल का संचालन करते हुए सबके प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम में आनलाइन माध्यम से लगभग 100 लोगों ने प्रतिभाग किया।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।