Skip to main content

DlightNews

मध्य प्रदेश स्टेट हेड संदीप सोनी के साथ नूर मोहम्मद शेख की रिपोर्ट


भोपाल
ब्यावरा जिला राजगढ़ 

ब्यावरा 17 जुलाई 2021:-आज ब्यावरा में  प्रांतीय शिक्षक संघ मध्य प्रदेश के प्रांतीय आह्वान पर प्रथम चरण में ब्लॉक स्तर पर अनुविभागीय  अधिकारी ब्यावरा के प्रतिनिधि महेंद्र प्रताप सिंह तहसीलदार ब्यावरा को ज्ञापन प्रस्तुत किया ।
प्रदेश संगठन मंत्री राम चरण वर्मा ने बताया कि प्रदेश के अधिकारी- कर्मचारियों की  वार्षिक वेतन वृद्धि जुलाई 2020 एवं जुलाई 2021 की शेष है। साथ ही प्रदेश के अधिकारी- कर्मचारियों का जुलाई 2019 से लेकर जून 2021 तक का महंगाई भत्ता एवं पेंशनरों की महंगाई राहत 16 % बकाया है।
जबकि  केंद्र सरकार के द्वारा केंद्रीय कर्मियों का कोविड़-19 के चलते रोका महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत के आदेश केंद्र जारी कर चुका है।साथ पड़ोसी राज्य रजिस्तान ने भी सेम डे में केंद्र के समान राज्य के कर्मचारी को जारी कर दिया है।
प्रांतीय शिक्षक संघ की माँग है कि केंद्र के समान प्रदेश सरकार भी अपने लोक सेवकों को लाभ दे।
साथ ही संघ ने अध्यापक/नवीन शिक्षको की लम्बित 09 सुत्रीय माँगो का ज्ञापन भी सौंपा है जिसमे प्रमुखता से अध्यापक संवर्ग से नवीन शिक्षक संवर्ग में नियुक्ति से शेष के आदेश,12 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके के क्रमोनीति आदेश एवं नियुक्ति दिनाँक से एक ही पद पर नियुक्त को पद्दोनीति लाभ /पदनाम देने,कोरोना काल मे एवं असमय दिवंगत के आश्रित को कोविड़ योजना के लाभ का भुगतान के साथ अनुकम्पा में नियुक्ति नियंम शिथिल के साथ प्रयोगशाला सहायक के पद पर नियुक्ति में 50% अंको का बंधन समाप्त हो साथ ही आदिवासी विभाग के शिक्षको के सातवें वेतन एरियर के आदेश किए जावे, स्थानांतरण नीति 2021 को ऑनलाइन किया जावे,एवं एमलाई कोड जारी किए जावे आदि माँगो को लेकर
आज प्रथम चरण में ब्लॉक स्तर पर प्रदेश में ज्ञापन दिया गया।
दिनांक 23 जुलाई 21 को जिला स्तर पर प्रदर्शन कर ज्ञापन ऊक्त माँगो को लेकर कलेक्टर को मुख्यमंत्री/मुख्यसचिव के नाम दिया जावेगा यदि ऊक्त के बाद भी माँगो के आदेश नही होते है तो दिनांक 31 जुलाई 2021 को  राजधानी भोपाल में जग्गी प्रदर्शन किया जाकर मुख्यमंत्री/मुख्यसचिव को ज्ञापन दिया जाकर अनिश्चित काल के लिए प्रदर्शन जारी किया जावेगा।
जावेगा।
अपनी मांगों के समर्थन में ज्ञापन में ब्लॉक से उपस्थित संघ प्रतिनिधि/ शिक्षक रामचरण वर्मा प्रदेश संगठन मंत्री,गोपालदास यादव,मेहरा सुनील ,रंगलाल दांगी, मोहनलाल यादव, सी एल यादव ,कमल यादव, रणधीरसिंह चंद्रावत ,देवीसिंह वर्मा , दिनेश धनगर,राजेश मीणा आदि उपस्थित रहे।
                     रामचरण वर्मा
                  प्रदेश संगठन मंत्री
              प्रांतीय शिक्षक संघ म प्र

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...