Skip to main content

DlightNews

*▫️पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बनाते 5 बदमाश  पुलिस थाना तेजाजीनगर की गिरफ्त में ।* 
*▫️आरोपीयान से घटना मे प्रयुक्त एक देशी कट्टा जिन्दा कारतुस धारदार चाकु व छुरा तथा लोहे की टामी व राड बरामद*
*▫️आऱोपीगणों के विरुध्द जिला इन्दौर के थाना राजेन्द्र नगर , राऊ  अन्नपूर्णा, चन्दननगर तेजाजीनगर व अन्य थानों तथा जिला देवास में लुट व चोरी के कई अपराध पंजीबध्द ।*

इंदौर दिनांक 25 जुलाई 2021- इन्दौर शहर में अपराध व अपराधियो पर नियंत्रण हेतु, पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र एवं पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर (शहर) श्री मनीष कपूरिया के द्वारा बदमाशों व संदिग्धों की धरपकड कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है । उक्त निर्देशो के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व इंदौर श्री आशुतोष बागरी एवं अति. पुलिस अधीक्षक पूर्व जोन-3 श्री शशिकांत कनकने के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक अनुभाग आजाद नगर श्रीमति नंदनी शर्मा के द्वारा थाना प्रभारी थाना तेजाजी नगर श्री आर.डी कानवा एवं उनकी टीम को समुचित दिशा निर्देश देकर कार्यवाही के लिए लगाया।
         इस कड़ी में कार्यवाही के दौरान तेजाजी नगर पुलिस टीम को दिनांक 25.07.2021 को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि पप्पु पटेल ट्रक बाडी रिपेयर्स की दुकान के पास बनी गुमटी कैलोद करताल एबी बायपास रोड इंदौर के पास 4-5 बदमाश कट्टा , चाकु , टामी व अन्य हथियार लिये संदिग्ध अवस्था में घुम रहे है । जो थाना क्षैत्र में गंभीर वारदात कर सकते है । उपरोक्त सूचना से वरिष्ट पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया जाकर आवश्यक निर्देश प्राप्त किये गये , जिसमें थाना तेजाजीनगर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के उपरोक्त बताये स्थान पप्पु पटेल ट्रक बाडी रिपेयर्स की दुकान के पास पहुंच कर वाहनों को घटना स्थल से कुछ दुरी पर खडा कर पुलिस पार्टी के साथ छुपते –छुपाते हुवे पैदल सर्चिंग की गई । तभी मुखबिर बताये हुलिये अनुसार बदमाश पप्पु पटेल ट्रक बाडी रिपेयर्स की दुकान के पास बनी गुमटी के पीछे संदिग्ध अवस्था में दिखे , जो आपस में बातचीत करते हुए कह रहे थे कि आज रात हम सब मिलकर लक्की बग्गा भारत पेट्रोल पंप कैलोद करताल ,एबी रोड इंदौर पर डकैती डालेगें । यदि हमारे काम को कोई रोकने में बीच में आये तो अपने – अपने हथियारों से हमला करना है । बदमाशों की इस तरह की डकैती डालने की योजना को नाकाम करते हुवे  पुलिस टीम द्वारा बदमाशो को चारो तरफ से घेराबंदी कर पकडा गया । जिसमें पकडे गये बदमाश 1.सन्नी पिता बालकृष्ण भालेकर उम्र 24 साल नि. 408 नेहरु नगर थाना राउ इन्दौर को एक लोहे का देशी कट्टा व एक जिन्दा कारतुस 2. लखन चोहान पिता मोहन चोहान उम्र 20 साल नि.खाद गोदाम के पास नेहरुनगर थाना राउ इन्दौर को एक धारधार चाकु के 3. अमन पिता महेश कोटीया उम्र 18 साल नि.सदर को एक लोहे की टामी के 4. अजय दायमा पिता देवेन्द्र दायमा उम्र 18 साल नि. सदर को एक धारदार चाकु 5. साहिल पिता विष्णु कोटीया उम्र 21 साल नि. ग्राम माचला तेजाजीनगर इंदौर को एक लोहे का सरिया लिये  गिरफ्तार किया गया है ।                
 इंदौर से जिला संवाददाता नारायण सूर्यवंशी की रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।